अभियान की शुरुआत आमटी झील से की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी चोपटा बाजार में पहुंचे और वहां पर कचरे से भरी ट्रॉली से कचरा उठाकर सड़क पर भी फैला दिया। जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
1 of 4
सफाई कर्मचारियों ने बीच सड़क फैलाया कचरा
- फोटो : संवाद
शहर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 19वें दिन प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर कचरा उठाने का अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत आमटी झील से की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी चोपटा बाजार में पहुंचे और वहां पर कचरे से भरी ट्रॉली से कचरा उठाकर सड़क पर भी फैला दिया। जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
विरोध कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : संवाद
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों के माध्यम से कचरा उठाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद जब टीम चोपटा बाजार पहुंची तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अभियान का विरोध किया। हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 4
चापटा बाजार में सफाई कर्मचारियों ने फैलाया कचरा
- फोटो : संवाद
विरोध के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब ट्रैक्टर में भरा हुआ कचरा सड़क पर बिखेर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने की कार्रवाई जारी रखी गई।
पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया
- फोटो : संवाद
19 दिनों से चल रहे कचरा उठान संकट के बीच प्रशासन की ओर से लगातार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए शहर की सफाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को की गई थी। उस समय भी हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को 3 घण्टे हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के चलते स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।