हांसी में मारा गया जिम संचालक कपिल कबड्डी का खिलाड़ी भी था और ओपन कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। उसका पोस्टमार्टम शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। इसके बाद पैतृक गांव दालमवाला में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में बयान दर्ज करवाने के दौरान परिजनों ने सुरक्षा की मांग की और के मामा के बेटे रविंद्र के लिए भी सुरक्षा की मांग की है।
हांसी में जिल संचालक पर हमला के दौरान एक गोली वहां वार्म अप कर रही शिखा जांगड़ा नामक युवती को भी लगी है। उसकी एक पसली भी टूट गई है।
शिखा को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहां पहुंचे उसके जीजा जींद निवासी सुरजीत ने बताया कि वह पाबड़ा नवोदय विद्यालय में कार्यरत हैं। सुबह जब वह स्कूल जा रहे थे तभी ससुराल पक्ष से फोन आया और उन्हें घटना की जानकारी मिली। शिखा एमएससी (गणित) पास है और जेआरएफ की तैयारी कर रही है। उसका घर जिम के पास ही है। शिखा के पिता भवन निर्माण ठेकेदार हैं।
शिखा के दाएं कंधे में एक गोली लगी है जो पीठ से होते हुए आर-पार निकल गई। कंधे में लगी गोली के कारण उसकी एक पसली भी टूट गई। घटना के समय उसकी मां भी जिम के पास सड़क पर सैर कर रही थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि किसी ने पटाखे चलाए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
कपिल की हत्या के बाद विलाप करतीं मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में गोलीबारी का पता चला तो जिम की ओर दौड़ीं। इस दौरान हमलावरों ने उनकी ओर भी हथियार तान दिया। वहीं बाद में शिखा को ऑटो में बैठाकर घर ले गईं। इसके बाद हिसार में राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल शिखा ने वजन कम करने के उद्देश्य से करीब एक सप्ताह पहले ही जिम ज्वाइन किया था। पहले वह शाम को जिम जाती थी। वीरवार को पहली बार सुबह एक्सरसाइज के लिए पहुंची थी। उसके चाचा तेलूराम ने बताया कि शिखा के दाएं कंधे पर गोली लगी।
विज्ञापन
3 of 9
गोली लगने के बाद गिरा कपिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन फैली दहशत
सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली रोड पर सैर करने वाले लोगों को जिम संचालक कपिल की हत्या की जानकारी मिली तो स्तब्ध रह गए। कपिल से जिम करने वाले युवक भी उसे बचा नहीं पाए। मदद करने की बजाय अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद फिर से घटनास्थल पर पहुंचे और कपिल को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
4 of 9
सीसीटीवी में दिखे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने परिजनों को दी सुरक्षा, कबड्डी का खिलाड़ी था कपिल
पुलिस ने वारदात के कपिल के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए 24 घंटे के लिए एक गनमैन तैनात किया है। कपिल कबड्डी का खिलाड़ी भी था और ओपन कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था। उसका पोस्टमार्टम शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
इसके बाद पैतृक गांव दालमवाला में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर में बयान दर्ज करवाने के दौरान परिजनों ने सुरक्षा की मांग की और के मामा के बेटे रविंद्र के लिए भी सुरक्षा की मांग की है। रविंद्र के अनुसार कुछ युवकों ने उन्हें बताया था कि कपिल के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
6 of 9
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
क्या था मामला जिसका हैरी ने पोस्ट में किया जिक्र
फरवरी 2025 में ढाणी पुरिया में सुरेश कुमार के घर के बाहर हवाई फायरिंग हुई थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे एक दिन पहले शेखपुरा गांव में सरपंच प्रदीप लाड़ी के घर के बाहर भी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। दोनों घटनास्थलों पर एक पर्ची फेंकी गई थी जिस पर सिकंदर फौजी का नाम लिखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि सुरेश कुमार का भाई सुंदर शराब कारोबार से जुड़ा है।
विज्ञापन
7 of 9
माैके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
सुंदर ऐसे जुड़ा लॉरेंस गैंग से
सूत्रों के मुताबिक, सुंदर पहले गैंगस्टर संदीप उर्फ सेठी के गिरोह से जुड़ा हुआ था। सितंबर 2022 में राजस्थान के नागौर में कोर्ट परिसर के बाहर संदीप बिश्नोई की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सुंदर का संबंध गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से हो गया। इसी वजह से कपिल हत्याकांड के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे हैं।
8 of 9
कपिल रेढू
- फोटो : संवाद
हांसी में जिम संचालक की 7 गोलियां मारकर हत्या
हांसी शहर में वीरवार सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली रोड पर रेड जिम संचालक कपिल रेडू (25) की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे हमलावर ने कपिल पर 5 सेकंड में नौ गोलियां दागीं। इनमें से सात उसे लगीं, एक गोली वहीं वर्जिश की तैयारी कर रही युवती को लगी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों के 9 खोल बरामद किए हैं।
लॉरेंस से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने फेसबुक पोस्ट डाल वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस की छह टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश व शराब ठेके से जुड़ा विवाद का आया है।