पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार
- फोटो : Insta @TravelWithJo
2018 में बनवाया था पासपोर्ट
ज्योति मल्होत्रा ने 22.10.2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता 21.10.2028 तक की है। यह पिछले दो-तीन वर्ष से ट्रैवल विद जो के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है और देश-विदेश में घूमकर वीडियो बनाती है। यह दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ व एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा, पाकिस्तान में भी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त यह दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश आदि देशों में भी यात्रा कर चुकी है।