पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार
- फोटो : Insta @TravelWithJo
2018 में बनवाया था पासपोर्ट
ज्योति मल्होत्रा ने 22.10.2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता 21.10.2028 तक की है। यह दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ व एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा, पाकिस्तान में भी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त यह दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश आदि देशों में भी यात्रा कर चुकी है।