फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे ठहरी थी ज्योति, एक और चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 25 May 2025 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

जासूसी के शक में गिरफ्तार हिसार की ज्योति मल्होत्रा पर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ज्योति पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे ठहरी थी। इसके बाद ही ज्योति मल्होत्रा एजेंसियों की रडार पर आई थी। पहलगाम की घटना के बाद कॉल और वीडियो संदेश के बाद एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया था।
विज्ञापन
1 of 13
Jyoti Malhotra case - फोटो : अमर उजाला
जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के दूसरे टूर के समय ही सुरक्षा जांच एजेंसियों की रडार पर आ गई थी। करीब एक साल से ज्योति इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की निगरानी में थी। उसकी सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में रहने पर ज्योति पर शिकंजा कस दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पहली बार ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान गई तो उसे सामान्य तौर पर लिया गया। इसके बाद वह 2024 में दूसरी बार पाकिस्तान गई तो वह पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े दानिश के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति से मिली। वहां पर दानिश के परिचित के साथ कमरे में चार घंटे तक रही। 
 
विज्ञापन

2 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
इंटरव्यू और वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद बढ़ी थी निगरानी
इसके बाद जांच एजेंसियों ने ज्योति मल्होत्रा को रडार पर लिया था। तीसरी बार ज्योति करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में पहुंची थी। वहां उसने पाकिस्तान के पंजाब राज्य की सीएम मरियम शरीफ का इंटरव्यू लिया था, जहां ज्योति को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला था। इस इंटरव्यू और वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद एजेंसियों ने उसकी निगरानी बढ़ा दी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
इसके बाद उसकी हिस्ट्री को खंगाला जाने लगा। पहलगाम की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया। दानिश के संपर्क के लोगों की भी पड़ताल की जाने लगी। इसमें ज्योति की उससे कई बार बातचीत का रिकॉर्ड मिला। 

 

4 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति ने पहलगाम की घटना के बाद भी एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने पाकिस्तान की आलोचना के बजाय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सैलानियों पर ही सवाल उठाए। 
विज्ञापन

5 of 13
jyoti malhotra - फोटो : Facebook @TravelWithJo
पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को किया गिरफ्तार
एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में होने के साक्ष्य भी मिले। कॉल डिटेल रिकॉर्ड मिलने के बाद एजेंसियों ने इन सभी साक्ष्यों के बाद पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

6 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति के मोबाइल का डेटा अब तक नहीं मिला
पुलिस ने ज्योति का मोबाइल, लैपटॉप जांच के लिए मधुबन फोरेंसिक लैब में भेजा हुआ है। अभी लैपटॉप का डेटा नहीं मिला है। ज्योति के पिता के पास की-पैड वाला सामान्य फोन था, जिसे जांच के लिए भेजा गया तो उसमें कुछ नहीं मिला। 
 
विज्ञापन

7 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
कॉल डिटेल, मैसेज की जांच के बाद ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा का मोबाइल लौटा दिया गया। ज्योति के लिए वीजा लगवाने में मदद करने वाले हरकीरत के मोबाइल की डिटेल भी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस को सबसे अधिक उम्मीद ज्योति के लैपटॉप के डाटा से है।
 

8 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब पुलिस के सवालों पर ज्योति नपा-तुला जवाब दे रही
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब पुलिस की एसआईटी भी ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के लिए हिसार पहुंची है। तीनों प्रदेशों की एसआईटी ने अपने सवालों की सूची सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ज्योति से सवाल किए तो अधिकतर का नपे-तुले शब्दों में जवाब दिया है। 

 

9 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
कुछ गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे रही। रविवार को ज्योति का चार दिन का रिमांड पूरा हो जाएगा। इसके बाद 26 मई को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस को अभी ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
 

10 of 13
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
राजस्थान और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पूछताछ के बाद तीनों राज्यों की पुलिस हिसार पहुंची है। ज्योति से सवाल किया कि इन राज्य में वह किस मकसद से गई, कितने दिन के लिए वहां रुकी। किन-किन लोगों के संपर्क में रही और कहां-कहां से वीडियो बनाए। इन वीडियो का क्या उपयोग किया। वीडियो में धार्मिक-पर्यटन स्थल पर ही क्यों फोकस किया।

11 of 13
हरीश मल्होत्रा, ज्योति के पिता - फोटो : ANI
सोमवार को ज्योति से मिलने जाऊंगा
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि पिछली बार पुलिस ने धोखा दिया था। ऐसे मे सोमवार को मैं उससे मिलने जाऊंगा। इस बार सुबह 9 बजे ही कोर्ट पहुंच जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरा मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड तथा घर से जुटाए गए दस्तावेज लौटा दिए हैं। एटीएम कार्ड से रुपये निकाल कर घर का काम चलाऊंगा। कुछ वकीलों के फोन आए थे, लेकिम मैंने अभी कोई वकील नहीं किया है।

 

12 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
शादी के लिए इनकार कर देती थी ज्योति
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो ज्योति को शादी के लिए कई बार कहता था। वह बार-बार इनकार कर देती थी। मैंने तो यह भी कह दिया था कि अगर तूने कोई लड़का पसंद किया है तो उससे ही शादी कर ले।

 
विज्ञापन

13 of 13
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook@TravelWithJo
मीडिया से बनाई दूरी
ज्योति मल्होत्रा के पिता ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। शनिवार को कुछ न्यूज चैनल के रिपोर्टर उनसे बातचीत के लिए पहुंचे तो उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद मीडिया कर्मी लौट गए।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: फोन में चौंकाने वाले सबूत... पाकिस्तान के वीडियो अपलोड करने से पहले इसलिए दानिश को भेजती थी ज्योति


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें