फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: ज्योति के फोन से डिलीट डाटा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; पीआईओ से बात के मिले चौंकाने वाले सबूत

Mon, 26 May 2025 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

जासूसी के शक में गिरफ्तार हिसार की ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल से डिलीट डाटा की रिपोर्ट मिल गई है। इसमें पीआईओ से बातचीत के चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। अभी लैपटॉप की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
1 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
जासूसी के शक में गिरफ्तार हिसार की ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल से डिलीट डाटा की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल से डिलीट डाटा की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इसमें दानिश और पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से बातचीत के सबूत मिले हैं। अभी ज्योति के लैपटॉप की रिपोर्ट आना बाकी है। 

पुलिस ने ज्योति के तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए करनाल की मधुबन लैब भेजा था। इसके साथ ज्योति का चार और दिन का रिमांड भी रविवार शाम पूरा हो गया। पुलिस आज फिर उसे अदालत में पेश करेगी।

 
विज्ञापन

2 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : अमर उजाला
दानिश और पीआईओ से बातचीत के सबूत मिले
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्योति के मोबाइल से डिलीट की गई कॉल डिटेल मिल गई है। इसमें ज्योति की दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में कार्यरत दानिश व पीआईओ से बातचीत के सबूत मिले हैं। लैपटॉप का डाटा नहीं मिला है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer - फोटो : facebook
उम्मीद है पुलिस आज कोर्ट से ज्योति के और रिमांड की मांग करेगी। इससे पहले 22 मई को पुलिस ने पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर ज्योति को अदालत में पेश कर सात दिन रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने चार दिन ही मंजूर किए थे।

 

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
गोवा और उत्तर प्रदेश की पुलिस भी सवालों की सूची लेकर पहुंची
ज्योति से पूछताछ के लिए रविवार को गोवा व उत्तर प्रदेश पुलिस भी हिसार पहुंची। ज्योति ने गोवा व उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर वीडियो शूट किए हैं, इसलिए इन राज्यों की पुलिस भी जानना चाहती है कि वह उन राज्यों में कहां-कहां गई व वीडियो शूट किए। 

 
विज्ञापन

5 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
क्या किसी से वीडियो शेयर भी किए गए और किस मकसद से वीडियो शूट किए गए। इससे पहले जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस भी ज्योति से पूछताछ कर चुकी है।
 
विज्ञापन

6 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
किसने स्पॉन्सर की ज्योति की पाकिस्तान यात्राएं?
उधर, पुलिस ज्योति मल्होत्रा की यात्रा को स्पांसर करने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने सात ट्रैवल एजेंसियों को चिन्हित किया है, जो अलग-अलग राज्यों के अलावा पाकिस्तान भी कार्य कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कम संख्या में फोलोअर्स होने के बावजूद एक यूट्यूबर को किसी दूसरे देश की यात्रा के लिए स्पांसर किया गया। पाकिस्तान में वीआईपी आतिथ्य सत्कार मिला। ज्योति ने लग्जरी होटल में समय बिताया। हाईप्रोफाइल लोगों से मुलाकात की। ये सब जासूसी के शक को गहरा करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
इन सबके बारे में तो पूछताछ चल ही रही है। अब ज्योति की यात्रा को स्पांसर करने वाली ट्रैवल एजेंसियों से भी पूछताछ की जाएगी। ज्योति से भी पूछा जाएगा कि उसे ट्रैवल एजेंसी से किसने मिलाया। ट्रैवल एजेंसी किस आधार पर उसकी यात्रा के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हो गई।

8 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ट्रैवल एजेंसी की यात्रा को स्पांसर करने की क्या नीति है?
जासूसी प्रकरण से जुड़े दूसरे व्लॉगर, यूट्यूबर की यात्रा की हिस्ट्री भी जुटाई जाएगी। ताकि पता चल सके कि ये सब लोग आपस में किस तरह कनेक्ट हैं। ट्रैवल एजेंसी की यात्रा को स्पांसर करने की क्या नीति है। हिसार पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने ऐसी सात ट्रैवल एजेंसियों की पहचान की है, जिन्होंने ज्योति को विदेश भेजने में मदद की थी। 
 

9 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
क्या ये पैकेज सिर्फ ज्योति को ही दिए गए? क्या इन कंपनियों को किसी तीसरे पक्ष से पैसा मिल रहा था? क्या ये कंपनियां किसी सॉफ्ट स्पाइ नेटवर्क का हिस्सा हैं, आदि सवालों का जवाब तलाशा जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि चीन, बांग्लादेश ,पाकिस्तान की कितनी यात्राएं स्पांसर की गई, देश के विभिन्न प्रदेशों की यात्रा भी स्पांसर की गई थी या ज्योति खुद के पैसे खर्च कर गई।
विज्ञापन

10 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook@TravelWithJo
मीडिया से बनाई दूरी
ज्योति मल्होत्रा के पिता ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। शनिवार को कुछ न्यूज चैनल के रिपोर्टर उनसे बातचीत के लिए पहुंचे तो उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद मीडिया कर्मी लौट गए।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: लग्जरी होटल और हाईप्रोफाइल लोगों से मुलाकात; किसने स्पॉन्सर की ज्योति की पाकिस्तान यात्राएं?


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें