फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: लग्जरी होटल और हाईप्रोफाइल लोगों से मुलाकात; किसने स्पॉन्सर की ज्योति की पाकिस्तान यात्राएं?

Sun, 25 May 2025 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

हिसार पुलिस जांच कर पता लगाएगी कि जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति की पाकिस्तान यात्राएं किसने स्पॉन्सर की थी। जासूसी प्रकरण से जुड़ी सात ट्रैवल एजेंसियां चिन्हित की गई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में जुटी हिसार पुलिस अब जांच का दायरा बढ़ाएगी। पुलिस ज्योति मल्होत्रा की यात्रा को स्पांसर करने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने सात ट्रैवल एजेंसियों को चिन्हित किया है, जो अलग-अलग राज्यों के अलावा पाकिस्तान भी कार्य कर रही हैं।

सूत्र बताते हैं कि कम संख्या में फोलोअर्स होने के बावजूद एक यूट्यूबर को किसी दूसरे देश की यात्रा के लिए स्पांसर किया गया। पाकिस्तान में वीआईपी आतिथ्य सत्कार मिला। ज्योति ने लग्जरी होटल में समय बिताया। हाईप्रोफाइल लोगों से मुलाकात की। ये सब जासूसी के शक को गहरा करते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
इन सबके बारे में तो पूछताछ चल ही रही है। अब ज्योति की यात्रा को स्पांसर करने वाली ट्रैवल एजेंसियों से भी पूछताछ की जाएगी। ज्योति से भी पूछा जाएगा कि उसे ट्रैवल एजेंसी से किसने मिलाया। ट्रैवल एजेंसी किस आधार पर उसकी यात्रा के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ट्रैवल एजेंसी की यात्रा को स्पांसर करने की क्या नीति है?
जासूसी प्रकरण से जुड़े दूसरे व्लॉगर, यूट्यूबर की यात्रा की हिस्ट्री भी जुटाई जाएगी। ताकि पता चल सके कि ये सब लोग आपस में किस तरह कनेक्ट हैं। ट्रैवल एजेंसी की यात्रा को स्पांसर करने की क्या नीति है। हिसार पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने ऐसी सात ट्रैवल एजेंसियों की पहचान की है, जिन्होंने ज्योति को विदेश भेजने में मदद की थी। 

 

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
क्या ये पैकेज सिर्फ ज्योति को ही दिए गए? क्या इन कंपनियों को किसी तीसरे पक्ष से पैसा मिल रहा था? क्या ये कंपनियां किसी सॉफ्ट स्पाइ नेटवर्क का हिस्सा हैं, आदि सवालों का जवाब तलाशा जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि चीन, बांग्लादेश ,पाकिस्तान की कितनी यात्राएं स्पांसर की गई, देश के विभिन्न प्रदेशों की यात्रा भी स्पांसर की गई थी या ज्योति खुद के पैसे खर्च कर गई।
विज्ञापन

5 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब पुलिस के सवालों पर ज्योति नपा-तुला जवाब दे रही
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब पुलिस की एसआईटी भी ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के लिए हिसार पहुंची है। तीनों प्रदेशों की एसआईटी ने अपने सवालों की सूची सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ज्योति से सवाल किए तो अधिकतर का नपे-तुले शब्दों में जवाब दिया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
कुछ गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे रही। रविवार को ज्योति का चार दिन का रिमांड पूरा हो जाएगा। इसके बाद 26 मई को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस को अभी ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

7 of 10
jyoti malhotra - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पूछताछ के बाद तीनों राज्यों की पुलिस हिसार पहुंची है। ज्योति से सवाल किया कि इन राज्य में वह किस मकसद से गई, कितने दिन के लिए वहां रुकी। किन-किन लोगों के संपर्क में रही और कहां-कहां से वीडियो बनाए। इन वीडियो का क्या उपयोग किया। वीडियो में धार्मिक-पर्यटन स्थल पर ही क्यों फोकस किया।

 

8 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook@TravelWithJo
सोमवार को ज्योति से मिलने जाऊंगा
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि पिछली बार पुलिस ने धोखा दिया था। ऐसे मे सोमवार को मैं उससे मिलने जाऊंगा। इस बार सुबह 9 बजे ही कोर्ट पहुंच जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरा मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड तथा घर से जुटाए गए दस्तावेज लौटा दिए हैं। एटीएम कार्ड से रुपये निकाल कर घर का काम चलाऊंगा। कुछ वकीलों के फोन आए थे, लेकिम मैंने अभी कोई वकील नहीं किया है।

9 of 10
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
शादी के लिए इनकार कर देती थी ज्योति
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो ज्योति को शादी के लिए कई बार कहता था। वह बार-बार इनकार कर देती थी। मैंने तो यह भी कह दिया था कि अगर तूने कोई लड़का पसंद किया है तो उससे ही शादी कर ले।

 
विज्ञापन

10 of 10
हरीश मल्होत्रा, ज्योति के पिता - फोटो : ANI
मीडिया से बनाई दूरी
ज्योति मल्होत्रा के पिता ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। शनिवार को कुछ न्यूज चैनल के रिपोर्टर उनसे बातचीत के लिए पहुंचे तो उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद मीडिया कर्मी लौट गए।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे ठहरी थी ज्योति, एक और चौंकाने वाला खुलासा





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें