गिरफ्तार आरोपी अरमान
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप से सैन्य सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था नूंह का अरमान
नूंह के राजाका गांव अरमान पुत्र जमील लंबे समय से भारतीय सेना, डिफेंस एक्सपो और अन्य सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबरों से हुई बातचीत, चैटिंग, फोटो और वीडियो मिले हैं। मोबाइल में दो सिम कार्ड और दो आईएमईआई नंबर चिह्नित हुए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि उसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है, वह किसके संपर्क में था और क्या उसके अलावा और लोग भी इस रैकेट का हिस्सा हैं। नूंह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 व देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया है।