हांसी में जिम संचालक कपिल हत्याकांड में कपिल को लेकर नया खुलासा हुआ है। कपिल और गरिमा की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों साथ न रह पाए। गरिमा के परिवार को इस रिश्ते पर कुछ आपत्तियां थीं।
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल हत्याकांड में एक और नई जानकारी सामने आई है। जिम संचालक कपिल और गरिमा नाम की युवती की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। परिजनों ने बताया कि वह गरिमा को हमेशा भरोसा देता था कि एक दिन दोनों परिवारों की सहमति से सात फेरे लेकर धूमधाम से विवाह करेगा और फिर अपने घर लेकर आएगा। हांसी के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान कपिल और गरिमा की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
वर्ष 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन इसके बावजूद गरिमा कपिल के साथ उसके घर नहीं आई थी। इसके पीछे वजह यह थी कि गरिमा के परिवार को इस रिश्ते पर कुछ आपत्तियां थीं। परिवार का कहना था कि पहले उसके भाई का विवाह होना चाहिए। कपिल के पिता ने भी गरिमा के परिजनों से कुछ समय मांगा था।
विज्ञापन
2 of 12
कपिल रेढू
- फोटो : संवाद
इसी कारण गरिमा अपने मायके में ही रह रही थी। हालांकि दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी। गरिमा सोशल मीडिया पर भी कपिल की तस्वीरें साझा करती थी। कपिल उसे आश्वस्त करता था कि परिजनों की सहमति मिलते ही वह सात फेरे लेकर विवाह के बाद उसे अपने घर ले जाएगा।
विज्ञापन
3 of 12
कपिल रेढू
- फोटो : संवाद
कपिल के पिता राजेंद्र ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी गरिमा के परिजनों से मुलाकात हुई थी। उस समय सभी ने आपसी सहमति से कुछ समय बाद विवाह करने का निर्णय लिया था।
4 of 12
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
इकलौता बेटा था, जिम खरीद शुरू किया कारोबार
कपिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हांसी आने के बाद सबसे पहले बड़सी गेट के पास कैफे खोला। इसके बाद करीब तीन वर्ष पहले एक जिम खरीदी। पहले गर्ग अस्पताल के पास रेड जिम के नाम से संचालित किया और बाद में क्रांति चौक से कोर्ट रोड स्थित भवन में स्थानांतरित कर दिया। एक वर्ष पहले उसके माता-पिता भी हांसी आकर उसके साथ रहने लगे थे। अभी उसका परिवार शांति कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
5 of 12
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
मां बोलीं, दिनभर काम में व्यस्त रहता था
कपिल की मां बाली गृहिणी हैं और पिता खेतीबाड़ी करते हैं। हांसी में रहने के बावजूद पिता अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। कपिल की एक बहन है जिसका विवाह दो वर्ष पहले हो चुका है। परिजनों के अनुसार, कपिल अपनी मां के काफी करीब था और उनसे हर बात साझा करता था। मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहता था और दिन का अधिकांश समय जिम और अन्य कार्यों में ही बीतता था।
विज्ञापन
6 of 12
माैके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
प्रमुख्य आपराधिक वारदात
30 मईः हांसी के एनएच 10 मॉल में हिसार निवासी शोरूम मैनेजर सूरज की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या। अभी मुख्य आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
6 जूनः हांसी के विकास नगर में सेवानिवृत्त फौजी सुंदर सिंह पंचाल का शव मिला। रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया। अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
3 मार्च: हांसी के सेक्टर छह में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई। गले व हाथ में पहना सोने का आभूषण लूटने की नीयत से वारदात को दिया अंजाम।
विज्ञापन
7 of 12
वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
22 फरवरीः हिसार में सेक्टर 9-11 में सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी कलम सिंह की सरेआम सरेआम चाकू घोंपकर हत्या।।
17 फरवरीः हिसार में नगर निगम के रैन बसेरे में जींद निवासी बलकार की हत्या कर दी गई थी।
4 अक्तूबर 2025: हिसार में सब्जी मंडी पुल के नीचे एक दुकान में घुसकर चाकू से वारकर कर दी हत्या।
6 नवंबर 2025: श्यामलाल की ढाणी में एसआई रमेश की पीट-पीटकर हत्या।
8 of 12
गोली लगने के बाद गिरा कपिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विपक्ष के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
हांसी में जिम संचालक की सरेआम गोली मारकर हत्या ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर पर गंभीर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। कपिल को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।- अभय चौटाला, इनेलो प्रमुख
9 of 12
सीसीटीवी में दिखे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रदेश में अपराध और गैंगस्टर्स का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। राज्य में रोजाना हत्याएं और अन्य संगीन अपराध हो रहे हैं। हांसी की घटना साबित करती हैं कि बदमाश पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं।- दीपेंद्र हुड्डा, रोहतक से कांग्रेस सांसद
10 of 12
कपिल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी में जिम संचालक की 7 गोलियां मारकर हत्या
हांसी शहर में वीरवार सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली रोड पर रेड जिम संचालक कपिल रेडू (25) की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे हमलावर ने कपिल पर 5 सेकंड में नौ गोलियां दागीं। इनमें से सात उसे लगीं, एक गोली वहीं वर्जिश की तैयारी कर रही युवती को लगी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों के 9 खोल बरामद किए हैं।
11 of 12
कपिल की हत्या के बाद विलाप करतीं मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लारेंस से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने फेसबुक पोस्ट डाल वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस की छह टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश व शराब ठेके से जुड़ा विवाद का आया है। कपिल रेडू कोर्ट रोड पर जिम चलाता था। जिम में आने वाले लड़के-लड़कियों को रोज दिल्ली रोड पर दौड़ के लिए ले जाता था। वीडियो में दिख रहा है कि कपिल सुबह एक युवती और पांच युवकों को एक दुकान की सीढ़ियों पर वार्म अप (वर्जिश से पहले पूर्वाभ्यास) करवा रहा है।
कपिल की हत्या के बाद गमगीन पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम संचालक के शरीर से चार गोलियां निकालीं, तीन शरीर के आर-पार हुई
इसी दौरान बाइक पर दो युवक वहां पहुंचते हैं। कपिल के पास आते ही एक नकाबपोश बाइक से उतरता है और कपिल के सिर, पीठ और सीने पर गोलियां दागता है। एक गोली वार्म अप कर रही शिखा जांगड़ा नामक युवती को लगती है। इसके बाद हमलावर बाइक पर भिवानी रोड से तोशाम रोड होते हुए भाग जाते हैं। कपिल के शरीर पर गोलियों के सात घाव हैं। उसके सीने से दो, पीठ व पेट से एक-एक गोली निकली। तीन गोलियां शरीर के आर-पार हो गई।