फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सेकंड में कत्ल: शराब ठेकों का विवाद, गैंगस्टर सिकंदर का करीबी, जिम संचालक हत्याकांड की पूरी कहानी; वीडियो

Fri, 12 Jun 2026 10:17 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हांसी

सार

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शराब ठेकों के विवाद से कपिल की हत्या के तार जुड़ रहे हैं। कपिल गैंगस्टर सिकंदर का करीबी था। कपिल के पिता राजेंद्र ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है।
विज्ञापन
1 of 12
GYM Owner Kapil murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल हत्याकांड के तार वर्ष 2024-2025 में शराब ठेकों के लेनदेन संबंधी विवाद से जुड़ रहे हैं। गैंगस्टर सिकंदर फौजी गैंग का नाम भी सामने आया है। कपिल सिकंदर का काफी करीबी था। कपिल पर भी पांच आपराधिक केस दर्ज हैं। इस वारदात के बाद पुलिस क्षेत्र में सक्रिय गैंगस्टरों का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। शहर में बीते 10 दिन में यह दूसरी बड़ी वारदात है।

पुलिस जांच पता चला है कि सिकंदर ने 17 जनवरी 2023 को अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप उर्फ काला बड़ाला की हत्या की थी। इसके बाद वह करीब आठ महीने तक फरार रहा। इस दौरान कपिल ने उसकी छिपने में मदद की थी। सिकंदर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कपिल को भी गिरफ्तार किया था और वह करीब एक माह तक जेल में रहा। कपिल के पिता राजेंद्र ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है।


 
विज्ञापन

2 of 12
कपिल रेढू - फोटो : संवाद
चार गांवों में लिए थे शराब ठेके 
कपिल ने सिकंदर फौजी के मामा और ढाणी पुरिया निवासी सुंदर के साथ मिलकर वर्ष 2024-25 में चार गांवों में शराब के ठेके लिए थे। बाद में इनमें लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में ढाणी पोरांवाली स्थित ठेके पर तोड़फोड़ हुई थी। इससे सुंदर और सिकंदर के बीच रंजिश बढ़ गई। इसके बाद फरवरी 2025 में सिकंदर फौजी द्वारा सुंदर के भाई और शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लाड़ी के घर के बाहर फायरिंग करवाने का मामला सामने आया। सुंदर को शक था कि इस मामले में कपिल की भूमिका थी। उसने कपिल से दो बार बातचीत भी की थी। का संबंध गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से बताया जाता है जिसने कपिल की हत्या की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल सुंदर विदेश में है।
विज्ञापन

3 of 12
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
45 बोर की पिस्तौल से की फायरिंग
जांच में पता चला है कि हमले में 45 बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। कम दूरी पर सटीक निशाना लगाने के लिए इसे प्रभावी हथियार माना जाता है। आमतौर पर यह पिस्तौल हर किसी के पास उपलब्ध नहीं होती।
 

4 of 12
गोली लगने के बाद गिरा कपिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
हांसी में जिम संचालक की 7 गोलियां मारकर हत्या
हांसी शहर में वीरवार सुबह करीब 5.30 बजे दिल्ली रोड पर रेड जिम संचालक कपिल रेडू (25) की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे हमलावर ने कपिल पर 5 सेकंड में नौ गोलियां दागीं। इनमें से सात उसे लगीं, एक गोली वहीं वर्जिश की तैयारी कर रही युवती को लगी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मौके से गोलियों के 9 खोल बरामद किए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 12
वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
लारेंस से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर नाम के शख्स ने फेसबुक पोस्ट डाल वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस की छह टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश व शराब ठेके से जुड़ा विवाद का आया है। कपिल रेडू कोर्ट रोड पर जिम चलाता था। जिम में आने वाले लड़के-लड़कियों को रोज दिल्ली रोड पर दौड़ के लिए ले जाता था। 

 
विज्ञापन

6 of 12
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
वीडियो में दिख रहा है कि कपिल सुबह एक युवती और पांच युवकों को एक दुकान की सीढ़ियों पर वार्म अप (वर्जिश से पहले पूर्वाभ्यास) करवा रहा है। इसी दौरान बाइक पर दो युवक वहां पहुंचते हैं। कपिल के पास आते ही एक नकाबपोश बाइक से उतरता है और कपिल के सिर, पीठ और सीने पर गोलियां दागता है। 

 
विज्ञापन

7 of 12
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
जिम संचालक के शरीर से चार गोलियां निकालीं, तीन शरीर के आर-पार हुई
एक गोली वार्म अप कर रही शिखा जांगड़ा नामक युवती को लगती है। इसके बाद हमलावर बाइक पर भिवानी रोड से तोशाम रोड होते हुए भाग जाते हैं। कपिल के शरीर पर गोलियों के सात घाव हैं। उसके सीने से दो, पीठ व पेट से एक-एक गोली निकली। तीन गोलियां शरीर के आर-पार हो गई।

8 of 12
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
वारदात के पांच घंटे बाद पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी
वारदात के पांच घंटे बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट व ऑडियो डालकर कपिल की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। हैरी बॉक्सर के नाम से डाली पोस्ट में कहा गया है कि उसी के ग्रुप ने दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियां चलवाई हैं। दावा किया कि कपिल की हत्या उसने, आरडी धालीवाल, हरमन सिंधु और विक्रम ने मिलकर करवाई है। वर्ष 2025 में शेखपुरा व ढाणी पुरियां में फायरिंग हुई थी, उसमें कपिल साजिशकर्ता था। सुंदर भाई ने उसे संमझाया भी था लेकिन वह नहीं माना।

 

9 of 12
कपिल रेढू - फोटो : संवाद
वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है कि कपिल गैंगस्टर वाली फीलिंग लेने लगा था। जो भी उस फायरिंग मामले में शामिल था उन सबको मारेंगे। हम सबको पता है। जो भी नवाबों वाली फीलिंग ले रहे हैं उन्हें भी बताएंगे।

10 of 12
कपिल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम संचालक पर भी हत्या के प्रयास समेत 5 मामले
कपिल पर भी हत्या के प्रयास समेत पांच मामले दर्ज थे। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था और मूल रूप से जींद के गांव दालम वाला का रहने वाला था। करीब दस वर्ष से हांसी में ही अपने नाना-नानी के पास रह रहा था। तीन वर्ष से पहले उसने रेड जिम खोली थी। पांच वर्ष पहले हांसी के बडाला की गरिमा से लव मैरिज की थी, हालांकि वह अभी मायके में रहती है।

11 of 12
कपिल की हत्या के बाद विलाप करतीं मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरपंच समेत चार अन्य के खिलाफ पर प्राथमिकी दर्ज 
पुलिस ने मृतक की मां बाली की शिकायत पर शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लाड़ी, ढाणी पुरिया निवासी सुंदर, मध्धे, हैरी बॉक्सर व अन्य के खिलाफ धारा 103(1),
व 109(1), 3(5), 61(2) ए व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को शक था कि शेखपुरा व ढाणी पुरिया में गोलियां चलाने के मामले में कपिल ने हमलावरों की सहायता की है।

 
विज्ञापन

12 of 12
कपिल की हत्या के बाद गमगीन पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात में .45 बोर की पिस्तौल का उपयोग किया गया है जो काफी महंगी है और प्रदेश में बहुत कम लोगों के पास इसका लाइसेंस है। पुलिस की छह टीमें कई पहलुओं से वारदात की छानबीन कर रही हैं।- विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें