फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: चर्चा में कुलदीप बिश्नोई का यह बयान, अंतिम संस्कार में ऐसा क्या बोले... कि हो गया वायरल

Fri, 26 Aug 2022 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने उनकी बेटी यशोधरा के सिर पर हाथ रखते हुए ढांढस दिया। हालांकि यहीं पर उनका एक बयान वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट, अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिले और सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक व व्यक्तिगत दोनों नुकसान हुआ है। पिछले दिनों ही मैंने उनके साथ बैठकर आदमपुर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी। परंतु परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट अच्छी नेता होने के साथ-साथ बहुत ही बेहतरीन कलाकार थीं। अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने उनकी बेटी यशोधरा के सिर पर हाथ रखते हुए ढांढस दिया। हालांकि यहीं पर उनका एक बयान वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

2 of 5
अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कुलदीप का वोट वाला बयान वायरल...
सोनाली फोगाट के जाने के बाद नि:संदेह उनका वोट मुझे मिलेगा, जाते वक्त अपने वर्कर्स को कह कर गई होंगी। नि:संदेह वह रहती तो मुझे अधिक फायदा होता। कुलदीप बिश्नोई के बयान का एक अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मीडिया कर्मी को आदमपुर के चुनाव पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

राजनीतिज्ञों की प्रतिक्रिया
सरकार को भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। सोनाली के परिजन मौत को बड़ी साजिश बता रहे हैं। परिवार के लोगों को एफआईआर तक दर्ज कराने में तीन दिन लग गए। आखिर इसके पीछे कौन है। इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। - कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
तीन दिन तक अंतिम पोस्टमार्टम न होने से परिवार का शक गहरा गया है। परिवार की मांग के अनुसार मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। यशोधरा के लिए यह सबसे बड़े दुख का समय है। इस मासूम को न्याय मिलना चाहिए। सोनाली की मौत काफी दुखद है। - संपत सिंह, पूर्व मंत्री, हरियाणा 

मैं एक मां होने के नाते यशोधरा का साथ देने आई हूं। इस मामले में जांच होनी चाहिए। दोषी को सजा जरूर मिलनी चाहिए। परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मैंने छह साल में अपने मां-बाप को खोया है, मैं यशोधरा के दुख को समझ सकती हूं। - अवंतिका तंवर, अशोक तंवर की पत्नी 

4 of 5
नवीन जयहिंद ,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। सीएम मनोहरलाल का सीबीआई जांच के लिए लिखकर देने का बयान अजीब है। पूरा परिवार बार-बार मीडिया के सामने मांग कर रहा है। इसके बावजूद लिखकर मांग रहे हैं। यह बड़ी राजनीतिक साजिश है। गोवा के डीजीपी की भी जांच होनी चाहिए। इसमें छोटी मछली पकड़ रहे हैं, बड़े मगरमच्छों को बचाया जा रहा है। हाईकोर्ट के सीटिंग जज के नेतृत्व में सीबीआई जांच हो। - नवीन जयहिंद ,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतिम संस्कार में पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अनिता कुंडू व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली भाजपा की बड़ी नेता थीं। महिला आयोग भी जांच करा रहा है। भाजपा पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है। बेटी यशोधरा को जहां भी जरूरत होगी, हम पूरी तरह से साथ होंगे। परिवार के लिए दुख की घड़ी है। - कैप्टन भूपेंद्र, जिलाध्यक्ष, भाजपा 

सोनाली फोगाट की मौत की सरकार को सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से करवानी चाहिए। सरकार को भी गंभीरता देखते हुए मामले की तह तक जाने की जरूरत है। इस मामले को लेकर जो भी तथ्य सामने आए हैं। इससे लगता है कि कहीं ना कहीं सोनाली की मृत्यु में भारी साजिश रची गई है। - बजरंग दास गर्ग, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें