फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: CCTV ने खोले मौत के आधे राज, लैपटॉप चोरी का रहस्य खुलना बाकी, ड्रग्स के अलावा ये एंगल जुड़ा

Fri, 26 Aug 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने कहा कि सुधीर सांगवान के पास ही गुरुग्राम के फ्लैट की चाबी है। सुधीर सांगवान पीए की नौकरी कर रहा था। वह सैलरी पर काम करता था। उसके पास लाखों रुपये का फ्लैट कहां से आया।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में ड्रग के अलावा अब रुपये के लेनदेन का एंगल भी जुड़ गया है। गोवा पुलिस ने खुलासा किया कि इस मामले में कहीं ने कहीं आर्थिक पहलू शामिल है। गोवा के रिसोर्ट की सीसीटीवी से ड्रग पिलाने का राज खुला है। वहीं, अब लैपटॉप का रहस्य खुलना बाकी है। 

सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा कि सुधीर सांगवान कौन-कौन सी प्रॉपर्टी और कितना पैसा हड़प चुका हमें जानकारी नहीं है। हमारे पास संपत्ति से संबंधित पूरे दस्तावेज भी नहीं हैं। कुछ लोग इस मौत के पीछे राजनीतिक हत्या की आशंका जता रहे हैं। नॉर्थ गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि हम आर्थिक पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं। हत्या के कारणों तक पहुंचने के लिए सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। 

सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने कहा कि सुधीर सांगवान के पास ही गुरुग्राम के फ्लैट की चाबी है। सुधीर सांगवान पीए की नौकरी कर रहा था। वह सैलरी पर काम करता था। उसके पास लाखों रुपये का फ्लैट कहां से आया। फ्लैट सोनाली फोगाट का है। हो सकता है कुछ दबाव देकर सुधीर सांगवान ने दस्तावेज अपने नाम करा लिए हों। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
हिसार के संत नगर स्थित पैतृक आवास की चाबियां भी उसी के पास हैं। सोनाली लंबे समय से टीवी के लिए काम कर रही थी। उसने अपनी कमाई से  फ्लैट खरीदा है। हमें पूरी संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं है। कुछ समय पहले सोनाली ने अपने पति के हिस्से की पैतृक जमीन पर फार्म हाउस को रिसोर्ट में बदला था।
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
लैपटॉप क्यों किया गया गायब 
वतन ढाका ने कहा कि ढंढूर फार्म हाउस से लैपटॉप, डीवीआर व अन्य दस्तावेज गायब किए जाने में भी षड्यंत्र है। कुछ दिन पहले ही सुधीर सांगवान ने कंप्यूटर ऑपरेटर को लगाया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही वह गायब क्यों हुआ। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई जांच नहीं की है।  

4 of 5
सोनाली फोगाट की अंतिम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के बाद सोनाली फोगाट के परिजनों ने कहा कि हम अपनी जगह पूरी तरह सही हैं। पुलिस अब जांच की दिशा में बढ़ रही है। हम पहले दिन से ही हत्या बता रहे थे। जबरदस्ती ड्रग दिए जाने का खुलासा हो चुका है। अगर पहले ही दिन हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की होती तो अब तक पूरी सच्चाई सामने आ गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
करोड़ों की सपंत्ति : सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति दर्शाई थी। इसमें उनके फार्म हाउस, गुरुग्राम के फ्लैट का जिक्र नहीं है। गुरुग्राम में सोनाली के दो फ्लैट बताए जा रहे हैं। इसके अलावा गाड़ी, गहने सहित अन्य संपत्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें