फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली की मौत बनी मिस्ट्री: हत्या या हार्ट अटैक के बीच चौंकाने वाले तीन बड़े दावे, इन्हीं से खुलेगा बड़ा राज

Wed, 24 Aug 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली फोगाट के पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगने से सनसनी फैल गई है। इस बारे में सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने गोवा के पुलिस थाना अंजुना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
1 of 7
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
भाजपा की महिला नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत मिस्ट्री बनती जा रही है। परिजनों के पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने संपत्ति हड़पने व राजनीतिक षड्यंत्र का भी आरोप लगाया है। इस बारे में सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने गोवा के पुलिस थाना अंजुना में शिकायत दी है। आरोप है कि सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंद्र ने संपत्ति हड़पने व राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हत्या की है। वहीं, बुधवार को सोनाली के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन पोस्टमार्टम से पहले पीए व अन्य पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। मृतका के भाई ने पीए के नार्को टेस्ट की मांग उठाई है। 



गोवा पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।
विज्ञापन

2 of 7
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
14 फरवरी 2021 में संतनगर में सोनाली के घर चोरी के बाद सभी नौकरों को हटा दिया गया। पीए सुधीर सांगवान ही सोनाली के खाने की व्यवस्था देखने लगा। तीन महीने पहले सोनाली ने फोन कर बताया कि शाम को सुधीर ने मुझे खाने में खीर दी थी, उसके बाद मेरी सेहत बिगड़ गई। इस बारे में सुधीर से बात की, तो उसने गोलमोल जवाब दिया। पीए होने के कारण लेन-देन और कागजी कार्रवाई सुधीर करता था। सोनाली बिना पढ़े कागजों पर हस्ताक्षर कर देती थी।

गौरतलब है कि भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में मौत हो गई थी। हार्ट अटैक से मौत की सूचना आई, इससे जहां उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए वहीं उनके परिवार में भी मातम पसर गया। लेकिन लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि मात्र 42 साल की उम्र में सोनाली इस दुनिया को अलविदा कह गई।

उनकी मौत पर सवाल भी उठ रहे हैं। मौत से पहले सोनाली ने अपनी मां से आखिरी बात की थी। इसमें उन्होंने अपने ऊपर कुछ किए जाने का शक जताया था। सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने इसका खुलासा किया है। सोनाली की बहन रुपेश ने कहा कि सोनाली ने मां से फोन पर हुई बात में कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में गड़बड़ हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो।
विज्ञापन

3 of 7
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल
फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी कागजात चोरी
मृत भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की बेटी ने कहा कि मां की हत्या के दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा परिजनों ने सदर थाने में सोनाली फोगाट के हिसार के ढंढूर स्थित फार्म हाउस से उसका लैपटॉप व जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत दी है। 

4 of 7
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
फोन कर कहा, चोरी सुधीर ने की थी
शिकायत में कहा गया कि 22 अगस्त को सोनाली ने गोवा से अपने छोटे जीजा अर्बन एस्टेट निवासी अमन पूनिया के पास फोन कर कहा कि सुधीर ने मुझे खाने में कुछ मिलाकर दिया है। इस वजह से मेरे शरीर में बेचैनी और घबराहट बढ़ रही है। फोन पर बताया कि 2021 में मेरे घर जो चोरी हुई थी, वह सुधीर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। इस बारे में हिसार आकर पुलिस को शिकायत दूंगी।
विज्ञापन

5 of 7
सोनाली फोगाट - फोटो : Self
तीन साल से करता आ रहा था दुष्कर्म
आरोप है कि सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि तीन साल पहले सुधीर ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कहा कि राजनीतिक और फिल्मी कॅरिअर तबाह कर दूंगा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता और ब्लैकमेल करता था, जो वह कहता सोनाली करने पर मजबूर होती। 

गोवा में नहीं थी कोई शूटिंग 
सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि मेरे दोनों फोन, घर की चाबियां, एटीएम और सभी कागजात सुधीर के पास ही हैं। सोनाली ने कहा कि सुधीर और सुखविंद्र मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं। उसी दिन रात को सोनाली ने मां के पास फोन कर कहा कि शरीर कमजोर पड़ता जा रहा हैं। फिर सोनाली का फोन एकदम कट गया। जब गोवा पहुंचे तो पता चला कि वहां पर कोई शूटिंग नहीं थी। सोनाली ने चंडीगढ़ रुकने का कार्यक्रम बताया था।
 
साजिश के तहत की गई हत्या 
सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने मिलकर उनकी हत्या की है। सुखविंद्र को गोपाल कांडा के साथ कई बार देखा गया है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत सोनाली की हत्या की गई है। मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। 
विज्ञापन

6 of 7
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
मृतका के परिजनों की तरफ से शिकायत पर जांच कर रहे हैं। ऊपर से निर्देश आने के बाद एफआईआर दर्ज हो जाएगी। परिजन कह रहे हैं कि पहले एफआईआर दर्ज करो, उसके बाद पोस्टमार्टम करवाएंगे। सोनाली के फोन को कब्जे में लिया है। होटल के कमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। मृतका के पीए सुधीर सांगवान से पूछताछ की जा रही है।  - इंस्पेक्टर प्रसाल देसाई, थाना प्रभारी, अंजुमा, गोवा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की मौत पर सुलगते सवाल
  •  क्यों एफआईआर दर्ज करने से हिचक रही गोवा पुलिस 
  •  प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य होने के बाद भी भाजपा का कोई व्यक्ति परिवार के साथ क्यों नहीं हुआ खड़ा। 
  •  परिजनों की मांग के बाद भी सीबीआई, न्यायिक जांच की मांग हरियाणा सरकार ने क्यों नहीं की।
  •  मौत के तुरंत बाद लैपटॉप चोरी किसने कराया। 
  •  पीए सुधीर सांगवान ने परिजनों के फोन क्यों रिसीव नहीं किए। 
  •  शव के पोस्टमार्टम में क्यों हो रही देरी।  
  •  बार-बार बयान क्यों बदल रहा है सुधीर सांगवान।
  •  पुलिस ने अब तक खाने के सैंपल क्यों नहीं लिए।
  •  सुधीर सांगवान मोहरा या साजिश का मुख्य सूत्रधार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें