फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra Case: आरोपी के पिता बोले- मेरे साथ धोखा हुआ है...; वकील करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं

Fri, 23 May 2025 08:27 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति की यात्राओं के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही रही हैं, जिसमें ज्योति की यात्रा के बाद डाले गए वहां के वीडियो व उन एरिया में हुई आतंक की घटनाओं के लिंक को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने वीरवार को कहा कि वकील करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बेटी से मिलने के लिए जाना चाहता था। पुलिस ने दोपहर 12 बजे का समय दिया। दोपहर 12 बजे पता लगा कि ज्योति को फिर से रिमांड पर भेज दिया है। गलत समय बताकर पुलिस ने मेरे साथ धोखा किया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके पास तो मोबाइल भी नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
मैंने पुलिसकर्मियों से ज्योति के बारे में पूछा तो बताया था कि वीरवार दोपहर 12 बजे बाद उसे कोर्ट में पेश करेंगे। कोर्ट में आ जाना, आपको ज्योति से मिलवा देंगे। सुबह 11 बजे मेरे घर दो पत्रकार आए, उन्होंने बताया कि ज्योति को दोबारा से रिमांड पर भेज दिया है। वह कोर्ट में नहीं है। ज्योति के लिए वकील नियुक्त करने के बारे में पूछा तो कहा कि मैं तो किसी वकील को जानता नहीं। मेरे पास पैसे भी नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
चार दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेजा गया
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। दूसरे राज्यों की पुलिस ने भी हमसे से संपर्क किया है। जांच में साक्ष्य जुटाने के लिए हमें सात दिन का और रिमांड चाहिए। 40 मिनट तक दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

4 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
कोर्ट में पेश की गई जांच रिपोर्ट
पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पांच दिन का रिमांड बुधवार को पूरा होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ज्योति को अदालत परिसर लेकर पहुंची। इस मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने अदालत में आरोपी की जांच रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

5 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तान प्रेटिव एजेंसी के संपर्क में थी ज्योति
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और लैपटॉप को जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। ज्योति के पाकिस्तान ऑप्रेटिव एजेंसी (पीओआई) के संपर्क में होने के साक्ष्य मिले हैं। उसके मोबाइल और लैपटॉप के डेटा मिलने के बाद जांच को बढ़ाया जाएगा। ज्योति ने पीओआई से किस तरह की सूचनाएं साझा की थी इस बारे में इस डेटा से ही खुलासा होगा।
विज्ञापन

6 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति ने नहीं किया अपना वकील
ज्योति मल्होत्रा ने दूसरे कई राज्यों के वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें बॉर्डर सिक्योरिटी को भी दिखाया गया था। ऐसे कुछ राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ज्योति का 7 दिन का रिमांड दिया जाए। ज्योति ने अपना कोई प्राइवेट वकील नहीं किया था। अदालत की ओर से उसे डीएलएसए ( डिस्टि्रक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी) की ओर से वकील दिया गया। दोनों पक्षों की करीब 40 मिनट की बहस के बाद अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

7 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
अदालत में स्कॉर्पियो से लाया गया ज्योति को
सिविल लाइन पुलिस ने मीडिया से बचने के लिए ज्योति मल्होत्रा को पुलिस की वाहन के बजाय काले रंग के शीशे वाली स्कॉर्पियो से लाया। उसे अदालत के गेट नंबर एक से अंदर लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। अदालत परिसर में करीब 40 से अधिक पुलिसकर्मी अलग अलग स्थानों पर तैनात किए गए। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी लगाए गए थे। अदालत में पेशी से पहले सभी लोगों को हटा दिया गया।

8 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तान के वीडियो अपलोड करने से पहले दानिश को भेजती थी ज्योति
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पहले इन्हें पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के पास भेजा जाता था। इस पर दानिश उन वीडियो को देखता और ज्योति को कुछ निर्देश देता था। इसके बाद ज्योति वीडियो को निर्देशानुसार एडिट करती और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। माना जा रहा है कि दानिश वीडियो से पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले सीन डिलीट कराता था। वह जांच करता कि पाकिस्तान की सुरक्षा से जुड़ा कोई गोपनीय अंश वीडियो में न जाए। ज्योति के मोबाइल से इस तरह के वीडियो भेजे जाने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। 

9 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति के चार बैंकों में खाते 
ज्योति के चार अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। इनकी जांच चल रही है। पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन के बारे में अभी किसी तरह की टिप्पणी से इन्कार किया है। जानकारी के अनुसार बैंक खातों में बड़ी रकम नहीं मिली है। 

10 of 11
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
अभी तक नहीं मिला ज्योति को वकील
ज्योति की ओर से अभी तक केस लड़ने के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया गया है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पास वकील करने के लिए पैसे नहीं हैं। मुझे पता नहीं कि वकील कैसे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से मीडिया और पुलिस के अलावा मेरे घर कोई नहीं आ रहा। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने दूरी बना ली है। 
विज्ञापन

11 of 11
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति - फोटो : Insta @TravelWithJo
यात्रा के पैटर्न को समझने का प्रयास 
पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति की यात्राओं के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही रही हैं, जिसमें ज्योति की यात्रा के बाद डाले गए वहां के वीडियो व उन एरिया में हुई आतंक की घटनाओं के लिंक को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ज्योति जिन एरिया में गई, वहां कोई संदिग्ध आतंकी पकड़े गए या वहां पर कोई घटना तो नहीं हुई। ज्योति की किस-किस यात्रा को किसकी स्पांसरशिप मिली, इस तथ्य को भी जुटाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra: दोषी साबित हुई तो ज्योति को हो सकती है उम्रकैद की सजा, जमानत भी नहीं मिलेगी; सजा का ये है नियम

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें