Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति ने नहीं किया अपना वकील
ज्योति मल्होत्रा ने दूसरे कई राज्यों के वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें बॉर्डर सिक्योरिटी को भी दिखाया गया था। ऐसे कुछ राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ज्योति का 7 दिन का रिमांड दिया जाए। ज्योति ने अपना कोई प्राइवेट वकील नहीं किया था। अदालत की ओर से उसे डीएलएसए ( डिस्टि्रक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी) की ओर से वकील दिया गया। दोनों पक्षों की करीब 40 मिनट की बहस के बाद अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।