जलेबी बाबा
- फोटो : Self
ज्ञात रहे कि टोहाना में जुलाई 2018 में एक महिला से सहवास करते हुए बाबा का वीडियो वायरल हुआ था। उसी समय पूरे टोहाना में जलेबी बाबा के खिलाफ रोष फैल गया था और प्रदर्शन भी किए गए। दबाव में आई पुलिस ने बाबा बालकनाथ डेरे के बाबा बिल्लूराम उर्फ अमर पुरी उर्फ जलेबी बाबा के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 354, 376, 384, 506, 509, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में पता चला था कि बाबा तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं को बेहोश करके उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में बाबा महिलाओं को उनके वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था।