फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस को सलाम: सांड ने दादी पर किया हमला, बचाने को 'भिड़' गया पोता, तस्वीरें

Wed, 30 Sep 2020 07:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : अमर उजाला
अपनी दादी को बचाने के लिए सांड से भिड़ जाने वाले पोते का वीडियो मशहूर शूटर दादी चंद्रो तोमर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खूब लाइक मिल रहे हैं। लोग बच्चे के साहस की सराहना कर रहे हैं। दादी चंद्रो तोमर ने लिखा अपनी दादी के प्रति प्रेम और अपनी जान की परवाह ना करके असीम साहस दिखाते हुए एक मरखने सांड का सामना करने वाले बच्चे को सम्मान मिलना चाहिए। बता दें कि चंद्रो तोमर को शूटर दादी के नाम से जाना जाता है। उनके जीवन पर सांड की आंख फिल्म बनी। उसके बाद वह देश भर में चर्चित हो गई।

विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है। यहां  के मोहल्ला नीमड़ी नीचे की निवासी अंगूरी देवी (70) को 26 सितंबर के दिन एक सांड ने टक्कर मारी। इसी बीच अंगूरी का पोता करीब 20 वर्षीय जतिन वहां आ गया। इस दौरान सांड ने जतिन पर भी जोरदार हमला किया लेकिन साहस दिखाते हुए जतिन तुरंत खड़ा होकर दादी को बचाने के लिए उसको उठाकर एक तरफ ले जाने लगा तो एक बार फिर सांड ने हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला अभी बिस्तर पर ही हैं। गली में लगे एक सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
29 सेकेंड के वीडियो में यह दिखा....
महेंद्रगढ़ शहर का यह वीडियो करीब 29 सेकेंड का है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला आती हुई दिखाई दे रही है। गली में खड़ा एक सांड उन पर टक्कर मार कर हमला करता है। दूर से युवक भागते हुए अपनी दादी के पास आता है।

4 of 5
दादी को उठाने का प्रयास करता है तभी सांड युवक पर भी हमला कर देता है। सांड दो तीन बार सींगों से हमला करता है। इसके बाद सांड लात भी मारता है। वीडियो के अंत में एक पड़ोसी डंडा लेकर बचाने के लिए आता दिखता है। सांड उसकी ओर दौड़ता है तो पड़ोसी वापस भाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीडियो देश भर में वायरल लेकिन प्रशासन अब भी सो रहा
बुजुर्ग महिला को पटक कर मारने का वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। इस पर स्थानीय व्हाट्सग्रुप के अलावा फेसबुक, ट्विटर पर खूब कमेंट हो रहे हैं। इसके बाद भी यह वीडियो स्थानीय अधिकारियों तक शायद नहीं पहुंचा। लावारिस गोवंश अब भी गलियों और सड़कों पर घूम रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें