फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका हत्याकांड: कत्ल या सुसाइड... थ्योरी पर उठे ये सवाल, जिनके जवाब अभी अधूरे; मनीषा के दादा ने कही ये बात

Tue, 19 Aug 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी

सार

हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में पुलिस की सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि मनीषा की मौत के पांच दिन बाद सोमवार को सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी मिला था। इस बात की जानकारी पुलिस ने उन्हें पहले कभी नहीं दी।
विज्ञापन
1 of 14
Teacher murder case - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कहा है कि 13 अगस्त को मनीषा के शव के पास से रोमन लिपि में हरियाणवी लहजे में कॉपी के पन्ने पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला था। यह भी दावा किया कि मौत से पहले मनीषा ने 11 अगस्त को एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।

फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल भिवानी और पीजीआई रोहतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा एफएसएल रिपोर्ट पर चिकित्सकों के बोर्ड से राय ली जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। इधर, सोमवार शाम सुनारिया लैब में दस सदस्यीय कमेटी भी पहुंच गई। सुसाइड नोट का सामने आना पुलिस जांच के साथ न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के बीच भी नई बहस का विषय बन गया है।
विज्ञापन

2 of 14
शिक्षिका मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरतलब है कि ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। 13 अगस्त को उसका शव गांव सिंघानी नहर के पास बाजरे के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर जांच कराई, वारदात स्थल का दो बार निरीक्षण कर तथ्य खंगाले गए लेकिन अब तक न किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, न ही कोई ठोस खुलासा हो पाया है।
 
विज्ञापन

3 of 14
दादा ने उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने उठाए सवाल, फफक पड़े मनीषा के दादा
हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में पुलिस की सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि मनीषा की मौत के पांच दिन बाद सोमवार को सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी मिला था। इस बात की जानकारी पुलिस ने उन्हें पहले कभी नहीं दी।


 

4 of 14
शिक्षिका की हत्या के बाद पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीडिया से बातचीत के दौरान मनीषा के दादा रामकिशन फफक पड़े। कहा-पोती हर बात साझा करती थी। मनीषा तीन साल का नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी। उन्होंने उसे आश्वस्त किया था कि अगर पिता पैसे नहीं देंगे तो वह खुद खर्चा उठाएंगे। कहा-इतनी हिम्मती और सपनों से भरी लड़की आत्महत्या कैसे कर सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 14
शिक्षिका की हत्या के बाद घटनास्थल का दौरा करते आईजी वाई पूर्ण कुमार और एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइट नोट का हवाला देकर भटकाने का प्रयास कर रही पुलिस
परिजनों ने कहा कि कोई इंसान खुद अपना गला कैसे काट सकता है और चेहरे पर तेजाब कैसे डाल सकता है। जिस दिन मनीषा का शव खेत से बरामद हुआ था उस दिन पुलिस ने स्पष्ट कहा था कि उसकी हत्या हुई है। अब पुलिस सुसाइड नोट का हवाला देकर पूरे मामले को भटकाने की कोशिश कर रही है। मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 14
Female Teacher Murder - फोटो : अमर उजाला
क्या जंगली जानवरों ने नोंच खाए मनीषा के अंग
कयास है कि मौत के कई घंटे बाद शव बरामद होने के दौरान रात में जंगली जानवरों ने मनीषा के शव को नुकसान पहुंचाया होगा। पुलिस के मुताबिक शव से श्वास नली और भोजन नली सहित कुछ अंग गायब थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इन्हें जंगली जानवरों ने खाया होगा। हालांकि इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष अभी नहीं निकला है।

 
विज्ञापन

7 of 14
शनिवार को शिक्षिका की हत्या के विरोध में बंद पड़े बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस सदस्यीय कमेटी सदस्य एफएसएल रिपोर्ट लेने सुनारिया लैब पहुंची
सोमवार शाम दस सदस्यीय टीम एफएसएल रिपोर्ट लेने सुनारिया लैब पहुंची। चिकित्सकों की मौजूदगी में यह रिपोर्ट परिजनों के समक्ष सौंपी जाएगी। कमेटी में परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता रवि आजाद ने बताया कि उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में तय हुआ है कि परिवार व कमेटी जांच में पूरा सहयोग करेगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी से संयम रखने की अपील की गई है।

8 of 14
शिक्षिका की हत्या के बाद परिजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वो सवाल, जिनके जवाब अभी भी अधूरे...
अगर शव के पास सुसाइड नोट मिला था तो पुलिस ने इसे पांच दिन पहले सार्वजनिक क्यों नहीं किया?
क्या सुसाइड नोट की लिखावट का मनीषा की हैंडराइटिंग से मिलान कराया गया?
मनीषा 11 अगस्त से लापता थी, 13 अगस्त को खेतों में शव कैसे मिला और इस दौरान किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?
सुसाइड नोट की जानकारी परिवार को कब दी गई और अगर परिवार जानता था तो पुलिस ने सार्वजनिक क्यों नहीं किया?
मनीषा की गर्दन पूरी तरह काटे जाने के पीछे क्या रहस्य है?
यदि शव को जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त किया तो इसका स्पष्ट उल्लेख प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं?
यदि परिवार में किसी बात को लेकर तकरार थी तो उसका कहीं रिकॉर्ड क्यों नहीं?
एसपी के तबादले समेत बड़े कदमों के बावजूद सुसाइड नोट की बात पहले सार्वजनिक क्यों नहीं हुई?

9 of 14
महिला शिक्षिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मनीषा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। इसके अलावा यह भी मालूम हुआ है कि उसने एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था जिसकी पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल दोनों पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर चिकित्सकों के बोर्ड से राय मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। - सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।

10 of 14
शिक्षिका की हत्या के विरोध में जाम लगाते परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी के ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत कीटनाशक से हुई थी। पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग ने जहर के असर से शिक्षिका मनीषा की मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट में मोनोप्रोटोफोस इंसेक्टिसाइड मिला है। यह शरीर के लिए काफी हानिकारक है।

 

11 of 14
घटनास्थल से शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने सोमवार शाम जांच कमेटी के साथ बैठक के बाद दावा किया कि मनीषा के चेहरे पर किसी प्रकार के तेजाब डालने की भी पुष्टि नहीं हुई है। एमएस ने कहा कि मनीषा की एफएसएल रिपोर्ट की जांच के लिए पीजीआई में चिकित्सकों का पैनल बनाया गया।

12 of 14
शिक्षिका की हत्या के विरोध में जाम लगाते परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं
भिवानी के बाद पीजीआई में भी शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। गर्दन पर मिले निशान किसी जंगली जानवर के काटने से बने हैं। इसी कारण गर्दन की हड्डियां टूटी हैं। गला रेतकर हत्या नहीं की गई है।

 

13 of 14
शिक्षिका की हत्या का विरोध जताते परिजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीषा का शव मिलने के पांच दिन बाद सुसाइड नोट मिलने का दावा
शव के कुछ टुकड़े भिवानी व कुछ पीजीआई रोहतक की टीम ने जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी। इससे पहले सोमवार दिन में पुलिस ने मनीषा का शव मिलने के पांच दिन बाद सुसाइड नोट मिलने का दावा किया।
विज्ञापन

14 of 14
मनीषा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद
पुलिस ने यह भी दावा किया कि मौत से पहले मनीषा ने 11 अगस्त को एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था जिसकी पुष्टि हो चुकी है। इधर, धरना कमेटी ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें