फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पत्नी रवीना की कहानी: ठिकाने लगाने के बाद लाश पर प्रेमी संग किया था ये घिनौना काम; कुत्तों ने खोल दी पोल

Wed, 16 Apr 2025 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी

सार

हरियाणा के भिवानी में हुए प्रवीण हत्याकांड में कई ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। अपना गुनाह छिपाने के लिए कातिल पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शव को ठिकाने लगाने के बाद उस पर झाड़ियां डाल दी थीं।
विज्ञापन
1 of 12
Bhiwani Murder - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के भिवानी में हुए प्रवीण हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में कातिल पत्नी रवीना और उसके प्रेमी यूट्यूबर सुरेश ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, इसके साथ ही पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज से भी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। 

दरअसल, परिजनों ने प्रवीण के शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर ले जाते और वापस आते समय की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। इसमें प्रवीण की पत्नी रवीना और उसका आशिक सुरेश अपने गुनाह को अंजाम तक पहुंचाने में लगे दिखाई दे रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
इसलिए लाश पर घास-फूंस और झाड़ियां डालीं
सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद रवीना और उसके प्रेमी सुरेश ने करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड स्थिता ड्रेन में शव को ठिकाने लगा दिया था। दोनों जब शव को ड्रेन में फेंककर जाने लगे तो आधा शरीर पानी से बाहर था। किसी को शव न दिखे, इसलिए दोनों ने आसपास पड़ा घास-फूंस और झाड़ियां भी डाल दी। इसकी वजह से शव डालने के तीन दिन बाद कुत्तों के वहां मंडराने पर ही लोगों को इसका पता चल सका। 
विज्ञापन

3 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
सीसीटीवी फुटेज ने खोला प्रवीण की हत्या का राज
पुलिस के मुताबिक, हत्या इतनी सुनियोजित थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई। शव सड़-गल जाने की वजह से चुन्नी से गला घोंटने और दम घुटने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम में नहीं हो पाई। प्रवीण शराब पीने का आदी था, इसलिए शुरुआत में लगा कि ज्यादा शराब पीकर यह ड्रेन में गिर गया होगा। मगर जब परिजनों का शक पत्नी और उसके आशिक पर गया वो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने प्रवीण की हत्या का राज भी खोल डाला।

 

4 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
यह था मामला
भिवानी में महिला के सिर पर यूट्यूब और इंस्टा पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली और शव दिनोद रोड गंदे नाले में फेंक दिया। हत्या के 19 दिन बाद 12 अप्रैल को पुलिस ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया है।
विज्ञापन

5 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण (35) की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण के पिता सुभाष ने बताया कि उसके बेटे के साथ रवीना की अनबन रहती थी। रवीना यूट्यूब पर वीडियो और शार्ट वीडियो बनाती है और हांसी के प्रेमनगर निवासी सुरेश यूट्यूबर के साथ डेढ़ साल से संपर्क में है। आशंका जताई कि दोनों के अवैध संबंध के चलते उसकी पुत्रवधू ने ही उसके बेटे की हत्या की है। सुभाष ने बताया कि 25 मार्च को रवीना घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा किया था। 
विज्ञापन

6 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
रात को प्रवीण घर था, लेकिन सुबह वह नहीं मिला। उसका बेटा ऑटो रिक्शा चलाता था। बेटे के बारे में जब पुत्रवधू से पूछा तो उसने प्रवीण के लापता होने पर अनभिज्ञता जताई। 28 मार्च को उसका शव दिनोद रोड पर गंदे नाले में मिला।

 
विज्ञापन

7 of 12
आरोपी यूट्यूबर सुरेश - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से खुला राज
प्रवीण के परिजनों ने अपने स्तर पर घर से निकलने वाले सभी रास्तों की उस दिन की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें हत्या वाली देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच रवीना और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाला व्यक्ति प्रवीण को कपड़े में बेसुध हालत में लपेटकर ले जाते हुए दिखा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक तथ्य जुटाने के बाद दोनों को राउंडअप कर सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का राज उगल डाला।
 

8 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रवीण की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद रवीना ने बताया कि यूट्यूबर सुरेश के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पति बार-बार उससे दूर रहने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते वह 25 मार्च को घर आई थी। उसी रात उसने चुन्नी से गला घोंटकर पति की हत्या की और फिर प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर देर रात को सबके सो जाने के बाद बाइक पर बीच में बैठाकर शव को दिनोद रोड ड्रेन में ठिकाने लगा डाला।

 

9 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।

10 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण और रवीना का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।

11 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर रवीना के 34 हजार से अधिक फॉलोअर
रवीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसका इंस्टाग्राम पर रवीना राव के नाम से अकाउंट भी बना है जिस पर 34 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और उसकी 659 पोस्ट भी डाली हैं, जिसमें उसकी शॉर्ट वीडियो और डांस की वीडियो हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी उसकी काफी शॉर्ट वीडियो सीरीज डाली गई हैं। इसमें अन्य कलाकार भी हैं। रवीना पर इंस्टाग्राम का ऐसा भूत सवार था कि परिवार के मना करने पर भी वह उनके खिलाफ जाकर ये सब करती थी। पति से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा हो चुका था। हत्या के दिन 25 मार्च को वह घर आई थी, इससे पहले वह शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी दिनों से बाहर थी।
विज्ञापन

12 of 12
कातिल रवीना का फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने परिजनों के शक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रवीण की पत्नी रवीना और युवक सुरेश से पूछताछ की तो उन्होंने प्रवीण की हत्या की बात कबूल कर ली। रवीना और सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। रवीना और उसके प्रेमी को पति प्रवीण की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। जो भी नए तथ्य सामने आएंगे। उन्हें भी तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।- नरेंद्र कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना। 


यह भी पढ़ें: प्रवीण हत्याकांड: इंस्टाग्राम पर खुद को ये दिखाती रवीना, हत्या से पहले ही कातिल पत्नी ने किया रिश्ते का कत्ल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें