भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आजकल कांग्रेस, बीजेपी, सपा इत्यादि के नेताओं और जनता के बीच में खाई बन गई है, नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं है और घंटों भाषण देते हैं। हमने इस यात्रा में इसे बदलने की कोशिश की है।
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये चुनाव जीतो यात्रा नहीं है, इसका 2024 से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जय जवान नारे के साथ आज राहुल गांधी, पूर्व सैनिकों से मुलाक़ात करेंगे। परसों वे किसानों से मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद जब यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा तो राहुल गांधी, पहलवानों से मिलेंगे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 104 दिन की यात्रा में इतने गड्ढे कभी नहीं देखे, जितने आज हरियाणा में 14 किलोमीटर की यात्रा में देखने को मिले। फिरोजपुर झिरका में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला।