फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दिल्ली कूच: शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड व कंटीली तारें उखाड़ने की कोशिश, देखें आंदोलन की तस्वीरें

Fri, 06 Dec 2024 02:07 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। किसानों को हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
1 of 10
शंभू बॉर्डर - फोटो : संवाद
एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान संगठनों ने छह मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान किया हुआ है। इसके तहत शुक्रवार दोपहर को करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से चलने की कोशिश करेंगे। उधर, हरियाणा पुलिस ने इन्हें किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ने देगी। ऐसी स्थिति में तनाव की स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन

2 of 10
जींद में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

ट्यूकर और खनाैरी बाॅर्डर पर शांति
कुरुक्षेत्र में किसानों के दिल्ली कोच को लेकर पंजाब के साथ लगते पिहोवा क्षेत्र के बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस में हलचल शुरू हो गई है। हालांकि अभी शांति है और किसान भी नहीं पहुंचे हैं लेकिन पुलिस अलर्ट है। जरूरत पड़ने पर किसानों को रोकने के लिए सीमेंट की दीवार बनाने के लिए सामग्री भी बॉर्डर के समीप डलवा दी गई है तो वहीं करीब 200 पुलिसकर्मियों को तैनात करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। खनाैरी बॉर्डर पर फिलहाल शांति है। अभी तक किसानों का कोई जत्था बॉर्डर की तरफ नहीं आया।  बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन

3 of 10
कैथल में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
गुहला-चीका में कड़ी सुरक्षा 
गुहला-चीका में पंजाब बॉर्डर पर अभी रास्ता तो नहीं बंद किया गया है, लेकिन सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। 2021 में हुए किसान आंदोलन के दौरान गुहला के बॉर्डरों से किसान दिल्ली गए थे। इसी बीच प्रशासन ने जिले में धारा 163 को भी लागू किया है। गुहला-चीका में पटियाला रोड पर स्थित टटियाना बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बैनीवाल ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बॉर्डर पर किसी भी स्थिति में किसानों को ट्रैक्टर लाने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

4 of 10
बहादुरगढ़ में पुलिस सतर्क - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़ में पुलिस ने चाैकसी बढ़ाई
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई है। बहादुरगढ़ के थानों में पुलिस कर्मचारियों को स्टैंड बाय रखा गया है। - दिल्ली पुलिस के जवान भी बॉर्डर पर तैनात हैं। टिकरी बॉर्डर पर लोहे के बड़े कंटेनर लाए गए हैं। कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया है। वहीं लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी तैयार है। किसानों के आने पर दिल्ली का रास्ता बंद करने की तैयारी हो रही है। फिलहाल यातयात दोनों तरफ से सामान्य है। दिल्ली पुलिस ने कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी भी लगाई है।
विज्ञापन

5 of 10
बैरिकेडस तोड़ने की कोशिश करते किसान - फोटो : संवाद
अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद
किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में 9 दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन

6 of 10
लाइन में बैठे किसान - फोटो : संवाद
पुलिस की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंचे किसान
शंभू बाॅर्डर पर किसान हरियाणा पुलिस की तरफ से की गई बैरिकेडिंग के बिल्कुल पास पहुंच गए हैं। पुलिस की तरफ से उन्हें लगातार चेतावनी दी जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 10
किसानी संगठन के झंडों - फोटो : संवाद
किसानी संगठन के झंडों और तिरंगों के साथ बढ़ रहे किसान
किसानों ने हाथ में अपने संगठन के झंडे पकड़े हुए हैं। इसके अलावा कई किसानों ने तिरंगा भी पकड़ा हुआ है। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।

8 of 10
दिल्ली हाईवे पर पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
किसानों से दिल्ली पुलिस की अनुमति की मांग
किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़ गए हैं।  उधर हरियाणा पुलिस कह रही है कि किसान पहले दिल्ली पुलिस की अनुमति लेकर आएं।  

9 of 10
प्रदर्शनकारी किसान - फोटो : संवाद
हरियाणा ने बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को कहा
हरियाणा की तरफ से किसानों को कहा गया कि एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए, हम बात करेंगे तब तक किसानों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े - फोटो : संवाद
किसानों पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें