गोरखपुर में पुलिस से प्रताड़ित युवक ने जान दे दी। दरोगा पर आए दिन दहेज उत्पीड़न के केस में चौकी पर बुलाकर अभद्रता और रुपये मांगने का आरोप लगा है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र के डीहघाट निवासी मजदूर आकाश (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका मिला। उसके विरुद्ध पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आकाश के परिजनों ने पूछताछ के बहाने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
उधर, देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार के दौरान नाराज ग्रामीणों ने शव को चिता से उठा लिया और बरही चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। गांव से ट्राली से आए कुछ लोगों ने जूते-चप्पल भी चलाए। देर रात तक मान-मनौव्वल चलता रहा। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने बरही चौकी प्रभारी दीपक गुप्ता को निलंबित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दाह संस्कार का निर्णय लिया।
आकाश की शादी नौ अप्रैल 2024 को बड़हलगंज थाना के खजुरी पांडेय गांव निवासी मोतीलाल की बेटी कविता से हुई थी। 11 जुलाई को कविता ने ससुरालियों पर दहेज में एक लाख रुपये व बुलेट मांगने का आरोप लगाते हुए झंगहा थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
3 of 11
मृतक की फाइल फोटो और प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को आकाश की चाची ने आईजीआरएस पोर्टल पर बरही पुलिस चौकी के खिलाफ शिकायत भी की थी। वहीं, बुधवार को आकाश के फंदे से झूलने की सूचना मिलने पर पीआरवी के साथ झंगहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की।
4 of 11
नाराज परिजनों को घाट पर समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाची ने न्याय की लगाई थी गुहार..बोलीं- रुपये की डिमांड और बेइज्जती से टूट गया आकाश
आकाश की चाची रीता देवी ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि मंगलवार शाम को भी आकाश को चौकी प्रभारी दीपक गुप्ता ने बुला कर प्रताड़ित किया गया था। 25 हजार रुपये के हिसाब से दो लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
5 of 11
नाराज परिजनों को घाट पर समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गरीबी का हवाला देते हुए रुपये का इंतजाम न हो पाने आकाश और उसके पिता ने कही। चाची का कहना है कि अगर अधिकारियों ने अगर उनकी शिकायत पर सुनवाई कर ली होती तो आज आकाश की जान बच जाती। परिजनों का आरोप था कि आकाश पुलिस की प्रताड़ना से परेशान था। मंगलवार की शाम पुलिस चौकी से आया था और फिर कमरे में चला गया। जबकि, इसके पूर्व मंगलवार की सुबह आकाश की चाची रीता देवी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा था कि बरही चौकी पुलिस पूरे परिवार को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
6 of 11
नाराज परिजनों को घाट पर समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिन के समय चौकी पर पूरे परिवार को बुलाती है, जेल भेजने की धमकी देती और प्रताड़ित करते हुए रुपये की मांग करती है। रुपये की व्यवस्था नहीं होने पर शाम को घर भेजकर दूसरे दिन रुपये के साथ आने को कहती है। मंगलवार को भी आकाश और उसके पिता ओमप्रकाश को चौकी पर बुलाकर बैठाया गया है।
विज्ञापन
7 of 11
नाराज परिजनों को घाट पर समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दाह संस्कार के लिए पुलिस ने बुआ को कर लिया राजी, ग्रामीण नहीं माने
बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में आकाश (22) का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उसके शव को गांव लाया गया। जहां पुलिस ने आकाश की बुआ रीता देवी से बातचीत कर शव के दाह संस्कार के लिए राजी कर लिया। पुलिस परिजनों के साथ आकाश के शव को पक्का पुल के पास स्थित गौरी घाट ले गई। दाह संस्कार के लिए चिता पर शव रख दिया गया। इस बीच मृतक के गांव डीहघाट से ट्रॉली पर दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुष गौरी घाट पहुंच गई। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक के बाद शव को चिता से उठा लिया। पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोग शव को लेकर घर जाने लगे। उस दौरान उन्होंने पुलिस चौकी के बाहर खड़े पुलिस कर्मियों पर ट्रॉली से ही जूता-चप्पल भी चलाया।
8 of 11
नाराज परिजनों को घाट पर समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी बरही दीपक गुप्ता को सस्पेंड तथा उनके विरुद्ध प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने आश्वासन दिया, लेकिन वह लिखित कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। देर रात तक मान मनौव्वल चलता रहा। दरोगा के निलंबित होने की जानकारी देने के बाद पुलिस ने किसी तरह से मनाया।
9 of 11
अंतिम संस्कार के पहले घाट पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक बोले, दोषी पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई
चौरीचौरा। झंगहा थाना क्षेत्र के डीहघाट निवासी आकाश कुमार की मौत के मामले में विधायक सरवन निषाद का कहना है कि घटना बेहद दुखद है। परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने केस दर्ज कराया था और उसी मामले में स्थानीय पुलिस परिवार के सदस्यों और आकाश कुमार को प्रताड़ित कर रही थी। घटना में वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाऊंगा। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव की जाएगी। स्थानीय तहसील प्रशासन को मदद करने के लिए निर्देशित किया है।
10 of 11
घाट पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने सात जुलाई को मारपीट का लगाया था आरोप
कविता ने आरोप लगाया था कि सात जुलाई 2025 को उसके पति आकाश, ससुर ओम प्रकाश, सास ललिता, रिश्ते की सास रीता देवी, चचिया ससुर कमलेश और तीन ननदों ने मिलकर गाली देते हुए मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। जानकारी होने पर मायके से भाई पहुंचा और किसी तरह से उसे बाहर निकलवाकर साथ ले गया। पुलिस दर्ज केस की जांच करते हुए आकाश और घर वालों से पूछताछ कर रही थी।
चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। युवक की पत्नी ने उसके ऊपर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। खुदकुशी करने के बाद मौके पर झंगहा पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रताड़ित करने और रुपये मांगने के आरोपों की जांच की जाएगी। -राज करन नय्यर, एसपी