फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी के खिचड़ी चढ़ाते ही गोरखनाथ मंदिर में मेला शुरू, देखें ताजा तस्वीरें

Wed, 15 Jan 2020 09:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 29
गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी चढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
मकरसंक्रांति के अवसर पर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार की रात तक गुरू गोरखनाथ को लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के लिए पड़ोसी देश नेपाल, विभिन्न राज्यों एवं अपने प्रदेश के कई जिलों से आए लोग आधी रात  के बाद से लाइन में लगकर कपाट खुलने का इंतजार करने लगे।

विज्ञापन

2 of 29
बाबा गोरखनाथ के दरबार में योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
भोर में चार बजे गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ नीचे उतरे तो उनके साथ कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, देवीपाटन के महंत मिथिलेश दास, महंत शांतिदास , बनारस मंदिर के महंत ने मंदिर में प्रवेश किया। पूजा के बाद पीठाधीश्वर ने सबसे पहले मंदिर की तरफ से बाबा को खिचड़ी चढ़ाई। उसके बाद नेपाल राज परिवार की खिचड़ी भी उन्होंने अपने हाथ से चढ़ाई। उसके बाद मंदिर का दरवाजा सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन

3 of 29
दिल्ली से आए करोलबाग गोरखनाथ मंदिर के भक्त। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के कपाट जैसे ही खुले, पूरा मंदिर क्षेत्र गुरु गोरखनाथ के जयकारे और हर हर महादेव के उदघोष से गूंजने लगा। योगी के तुरंत बाद दिल्ली करोलबाग गोरखनाथ मंदिर से आए भक्तों ने खिचड़ी चढ़ानी शुरू कर दी। चार बजे खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह देर रात तक चलता रहा।

4 of 29
दिल्ली से आए करोलबाग गोरखनाथ मंदिर के भक्त। - फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े होने लगे थे
दूर दूर से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आए भक्त देर रात में ही भीम सरोवर में स्नान कर लाइन में लग गए। सुबह चार बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े होने लगे थे। सबसे बड़ी बात, महिलाएं भी अच्छी खासी संख्या में लाइन में लग गई हैं। मंदिर के स्वयं सेवक बीच में बल्ली लगाकर भीड़ को रोक रहे हैं। किसी को असुविधा न हो इस बात का ध्यान वालंटियर दे रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 29
कोहरे के बावजूद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : amarujala
एक तरफ भक्त लाइन में लग कर मंदिर में जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस के जवान जगह जगह सुरक्षा मैं तैनात होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। लाइन में लगने वाले भक्तों से कहा जा रहा है कि हर कोई कतार में लग कर बाबा का दर्शन करें। किसी को कोई असुविधा नही होगी। हर कोई आराम से जाए बाबा को खिचड़ी चढ़ाकर उनका आशीर्वाद ले।
विज्ञापन

6 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
ठंड से बचाने को अलाव की व्यवस्था
कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की तरफ से भीम सरोवर के चारो तरफ अलाव की व्यवस्था की गई थी। स्नान के बाद लोग अलाव तापने के बाद कतार में लगते थे। अधिकतर महिला श्रद्धालु भीम सरोवर में पहले स्नान करतीं, फिर खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर जाती थीं।
विज्ञापन

7 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

8 of 29
गोरखनाथ मंदिर में सेवा करते श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में शुरू हुए खिचड़ी मेले के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंहामत्री पीके मल्ला भी व्यवस्था में लगे रहे।

9 of 29
गोरखनाथ मंदिर में सेवा करते श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला के दौरान हिन्दु युवा वाहिनी के स्वयंसेवक तैनात हैं।

10 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

11 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

12 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

13 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

14 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

15 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

16 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

17 of 29
गोरखनाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
मेरठ सें आये विकलांग अरविंद खिचड़ी चढाने आये।

18 of 29
गोरखनाथ मंदिर में सेवा करते श्रद्धालु। - फोटो : amarujala
मंदिर परिसर में लगातार सफाई  हो रही है।

चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम
गोरखनाथ मंदिर में जिस तरह से लाखों की भीड़ आई थी उसी तरह से प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस , पीएसी , सीआरपीएफ के जवान जगह जगह तैनात थे। नेपाल के रास्ते आतंकियों के गोरखपुर पहुंचने तथा मंदिर के संवेदनशील स्थान होने के कारण एटीएस की पुरुष और महिला टीम हर एक पर नजर रखे थी।

19 of 29
खिचड़ी भण्डारा। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के सामने श्री श्याम प्रभु एवं राणीसती ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भण्डारा।

जहां खास लोगों की थी व्यवस्था वहां भी हो गई भीड़
इस साल मंदिर की तरफ से जहां ऊपर योगी जी का आवास है, वहां विशिष्ट लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। उसमें न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारियों , सांसद, विधायक, के अलावा अन्य प्रमुख लोगों की व्यवस्था थी। मुख्यमंत्री ने वहां लोगों का स्वागत किया। लोग उनसे आशीर्वाद भी ले रहे थे, पर देखते देखते वहां भी खासी भीड़ जुट गई।

20 of 29
खिचड़ी भण्डारा। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के सामने श्री श्याम प्रभु एवं राणीसती ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भंडारा।

साधना भवन के पास हुआ भंडारा, हजारों ने लिया प्रसाद
मंदिर में कई स्थानों पर वहां आए लोगों के लिए खिचड़ी के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के पास एक दिन पहले से ही भंडारा चल रहा है। बुधवार को भी वहां भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह से इस साल साधना भवन के पास भंडारे का आयोजन मंदिर प्रबंधन की तरफ से किया गया था।

21 of 29
चार साल की बच्ची को खिचड़ी मेला में लोकर आए इन्द्रजीत। - फोटो : अमर उजाला
कैम्पियरगंज से 4 साल की बच्ची अनुष्का गुप्ता को लेकर गोरखनाथ मंदिर आये इन्द्रजीत।

पहले खिचड़ी चढ़ाई फिर लिया मेले का आनंद
बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के बाद बहुत से लोग मेले के अंदर जाकर खूब आंनद लिया। मेला परिसर में हर स्टाल पर भारी भीड़ थी। झूला, चर्खी, ब्रेक डांस, मौत का कुआं, सहित मनोरंजन के कई साधन मेले में लगे थे। इसके अलावा हर प्रकार की दुकानें सजी थीं।

22 of 29
गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
योगी ने कई बार लिया मेले का जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में घूमकर इंतजाम का कई बार जायजा लिया। मंदिर का बाहरी दरवाजा जहां से बेरीकेडिंग शुरू की गई थी और जहां खत्म हुई थी उस स्थान को कई बार देखा। लोग लाइन में जहां लगे थे, वहां गए और श्रद्धालुओं से व्यवस्था के बाबत बात की। इस बीच जहां कमी दिखी वहां मंदिर प्रशासन सहित अन्य लोगों को निर्देश दिए।

23 of 29
गोरखनाथ मंदिर में तैनात पुलिस। - फोटो : amarujala
भीम सरोवर में मुस्तैद रहे एनडीआरएफ के जवान
जिस तरह से श्रद्धालुओं की आस्था स्नान कर पवित्र होने के बाद बाबा को खिचड़ी चढ़ाने की थी उसी तरह से भीम सरोवर में तैनात एनडीआरएफ के जवानों की आस्था भक्तों के प्रति थी। जवान मोटरबोट से इस बात की निगरानी कर रहे थे कि स्नान करते समय किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो।

24 of 29
गोरखनाथ मंदिर के बाहर लगीं लोगों की लंबी कतारें। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं और खिचड़ी चढ़ाने के मकसद से कतारों में खड़े होने लगे हैं।

25 of 29
गोरखनाथ मंदिर के बाहर लगीं लोगों की लंबी कतारें। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

26 of 29
खिचड़ी मेले में लगे झूले भी शुरू हो चुके हैं। - फोटो : amarujala
खिचड़ी मेले में लगे झूले भी शुरू हो चुके हैं।

27 of 29
गर्भ गृह में सफाई करते दिल्ली के करोलबाग से आए स्वयंसेवक। - फोटो : amarujala
गोरखनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सफाई करते दिल्ली के करोलबाग से आए स्वयंसेवक।

28 of 29
हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, कालीबाड़ी के महंत के साथ - फोटो : amarujala
डुमरियागंज के विधायक और हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, कालीबाड़ी के महंत के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ से मेले के संबंध में जानकारी लेते हुए।
विज्ञापन

29 of 29
कपिलवस्तु के विधायक श्याम धनी राही - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर, कपिलवस्तु के विधायक श्याम धनी राही ने भी चढ़ाई बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें