गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय में प्राचीन मुद्राओं और कलाकृतियों का ऐसा अद्भुत संसार है जो लोगों को खूब आकर्षित करता है। बौद्ध संग्रहालय में नव पाषाण काल से लेकर आधुनिक काल तक की पुरासंपदाओं का समृद्ध संग्रह है, जिसमें विशेषकर मृण मूर्तियों के संग्रह के लिए इस संग्रहालय को धनी माना जाता है। यहां पर प्रस्तर मूर्तियां, सिक्के, पांडुलिपियों, लधुचित्र, थंका, आभूषण और ताड़पत्र इत्यादि अनेक विषयों पर समृद्ध संग्रह है, जिस पर नियमित रूप से रिसर्च स्कालर आकर शोधन कार्य करते हैं। संग्रहालय द्वारा भी नित्य नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।