उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को बादल झूम के बरसे। इसकी वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। जिला अस्पताल में भी पानी भरने की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, पूर्वांचल के ऊपर करीब 15000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि इसकी वजह से अभी अगले दो दिन और बारिश की संभावना है।
बुधवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से शहर के रायगंज, महुई सुघरपुर, हट्ठी माई का स्थान, जिला अस्पताल, रुस्तमपुर, साहबगंज, रेती रोड, गीताप्रेस रोड आदि इलाकों की विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
घंटे भर की बारिश में कई गली-मोहल्ले 'जलमग्न' हो गए। कई घरों, मंडियों की दुकानों में पानी भर गया। जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट समेत विभिन्न दफ्तरों के परिसर में जलभराव हो गया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीज व उनके तीमारदारों को दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा समस्या शहर के निचले इलाकों में रही।
विज्ञापन
3 of 6
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे काफी पानी भर गया। इस दौरान पुल के नीचे से गुजर रहे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हुई।
4 of 6
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
सिंघड़िया इलाके के पास की कॉलोनियों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया। पिछले महीने भर से जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
5 of 6
गोरखपुर जिला अस्पताल में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन और बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले दो दिन तक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।
दरअसल पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से दो दिन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।