फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गोरखपुर में मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ झूम के बरसे बादल

Mon, 14 Sep 2020 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए और थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के वजह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं अचानक आसमान में छाए घने बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। साथ ही आकाश में काले बादल मंडराते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।
गरज के साथ झमाझम बारिश किसानों के लिए सौगात लेकर आई है। धान की फसल को संजीवनी मिली है। ऐसे में किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अप्रत्याशित रूप से जिले में थंडर क्लाउड (गरजने वाले बादल) से बारिश हो रही है, जबकि सामान्य तौर पर 8 से 14 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित आल्टोस्टेटस क्लाउड (मध्यम बादल) से बारिश होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें