फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इतनी बारिश कि घर छोड़ने पर मजबूर हो गए लोग, घरों-दुकानों में भरा पानी

Mon, 19 Jul 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर निगम की ओर से की गई सारी व्यवस्था ध्वस्त।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को हुई बारिश में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम की ओर से की गई सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। गली-मोहल्ले पानी में डूब गए। कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया।

बशारतपुर वार्ड के विभिन्न कालोनियों के लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। विष्णुपुरम इलाकों में लोगों के घरों में तीन-तीन फीट पानी भरने के वजह से घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। निजामपुर भरपुरवां इलाके में भी जलभराव के कारण लोग परेशान हुए।

इन इलाकों में हुआ जलभराव
रामगढ़ताल लेक व्यू कालोनी, बेतियाहाता, दाउतपुर, बक्शीपुर, निजामपुर भरपुरवां, दीवान बाजार, पुरदिलपुर, सुमेर सागर, विजय चौक, राप्तीनगर, राप्ती कॉंप्लेक्स, तारामंडल रोड, असुरन, मेडिकल रोड, भेड़ियागढ़, गोरखनाथ, रामनगर, रामजानकीनगर, विकास नगर, विस्तार नगर, राजेंद्र नगर पश्चिमि, विष्णुपुरम, खरैया पोखरा, अशोकनगर, बौलिया रेलवे कालोनी, बिछिया रेलवे कालोनी रामपुर टप्पा।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे आवासों में घुसा पानी, टपकने लगीं छतें
शनिवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते रेलवे आवासों में रहने वाले कर्मियों की हालत बदतर हो गई। बौलिया, जटेपुर रेलवे कालोनी में रेलकर्मियों के घरों में बारिश का पानी भर गया। कई घरों में छतों के टपकने से लोगों को रात भर जगना पड़ा।
 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
बौलिया रेलवे कालोनी एल-59 बी के हेमंतकुमार ने बताया कि घर में बारिश का पानी भर गया, छत भी जगह-जगह टपक रही है। सामान को सुरक्षित करने में पूरा परिवार रातभर परेशान रहा।  

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
राप्तीनगर साहबगंज और गीता प्रेस इलाके में दुकानों में रखा सामान खराब
राप्तीनगर इलाके में बारिश का पानी दुकानों के अंदर भर गया। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। यही हाल साहबगंज बाजार और गीता प्रेस रोड का भी रहा। मंडी में थोक की दुकानों में पानी भरने से खाद्य सामग्री खराब हो गई। वहीं गीता प्रेस की दुकानों में पानी भरने से भी पूजा-पाठ की सामग्री का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
व्यापारी नेता मणि नाथ गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह पहले हुई बारिश से भी दुकानों में जलभराव हो गया। इलाके में इलेक्ट्रानिक, कपड़े, खाद्य पदार्थ समेत अन्य दुकाने हैं। पानी भरने से उनके खराब होने की आशंका है। गीता प्रेस के व्यापारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि दुकानों के अंदर पानी भरने से काफी दिक्कत हो रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें