गोरखपुर में सीएम योगी की शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
नाथ संप्रदाय की विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के कई अनुष्ठान अद्भुत और विहंगम हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख अनुष्ठान विजयदशमी की शोभायात्रा है। मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने पहले गुरु गोरखनाथ का पूजन किया, फिर उनका आशीर्वाद लेकर खुली जीप के रथ पर सवार हो गए। नाथपंथ के विशेष वाद्ययंत्र नागफनी, तुरही, नगाड़े, डमरू व बैंड बाजे की धुन और हनुमान दल के बालकों के हैरतअंगेज करतब के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। पूरे रास्ते दोनों किनारे पर श्रद्धा से खड़े लोग गोरक्षपीठाधीश्वर की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे थे।