फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षप्रांत के चार पवित्र स्थलों की मिट्टी अयोध्या ले जाएगी विहिप, 31 जुलाई को होंगे रवाना

Wed, 29 Jul 2020 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ मंदिर में निकली भगवान राम की झांकी। - फोटो : अमर उजाला।
प्रभु राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए गोरक्षप्रांत के चार पवित्र स्थलों की मिट्टी लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी 31 जुलाई को अयोध्या रवाना होंगे। इनमें गोरखपुर से गोरक्षनाथ मंदिर, देवरिया से देवरहा बाबा, बलिया से भृगु आश्रम और कुशीनगर स्थित महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के नाम शामिल हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर से मिट्टी लेते सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
इस कड़ी में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी राम झांकी सजाकर गोरक्षनाथ मंदिर की मिट्टी लेने पहुंचे। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने झांकी का स्वागत किया। तत्पश्चात विधिवत पूजन के बाद मंदिर की मिट्टी और अखंड धूनी को ताम्र कलश में रखकर विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, विहिप के संगठन मंत्री अमरजीत और महानगर अध्यक्ष विजय खेमका और विहिप मंत्री मुकुंद शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि गोरक्षनाथ मंदिर की मिट्टी जाना सौभाग्य की बात है, इस पीठ का और विहिप का राम मंदिर आंदोलन से सदैव से जुड़ाव रहा है। सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि यह परम सौभाग्य का विषय है कि हम सबको यहां की मिट्टी अयोध्या ले जाने को मिल रहा है। 

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
सदियों से गोरक्षपीठ का नाता राम मंदिर आंदोलन से रहा है, इससे भी महत्वपूर्ण विषय है कि आज गोरक्षपीठ के महंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है। संगठन मंत्री अमरजीत और महानगर अध्यक्ष विजय खेमका ने कहा कि सनातन धर्म शास्त्र के अनुसार किसी भी धार्मिक आयोजन में धरती मां का आशीर्वाद जरूरी है, इसी क्रम में देश की सभी नदियों से जल व तीर्थ से मिट्टी लेकर राम मंदिर के नींव में डालने का यही प्रयोजन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ram mandir - फोटो : ram mandir
इसके अलावा राम मंदिर के जरिए संपूर्ण भारत की एकात्मता का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। इस दृष्टि से भी मंदिर निर्माण में पूरे राष्ट्र की सहभागिता सुनिश्चित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रांत समन्वय प्रमुख विष्णु प्रताप सिंह, महानगर संयोजक अशोक गुप्ता, अनुराग खेमका, मुकेश दुआ, सुगम सिंह, संजय श्रीवास्तव, गौरव राय, रामानंद समेत प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें