फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचाल: दिवाली पर भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि करेंगे शुक्र, जानिए क्यों लाभकारी होगा यह राशि परिवर्तन

Sat, 30 Oct 2021 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन सुखद है। काल पुरुष के अष्टम भाव से नवम भाव में जाना लोगों के लिए भाग्योदय लेकर आएगा। दिवाली के समय यह परिवर्तन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि करेगा। खुशहाली आएगी, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
 
विज्ञापन
1 of 10
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।
सुख-समृद्धि, वैभव, प्रेम आदि के कारक ग्रह शुक्र का शनिवार को राशि परिवर्तन हो रहा है। वृश्चिक राशि से निकल कर शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे लोगों को दिवाली पर भौतिक सुख-समृद्धि मिलेगी।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन सुखद है। काल पुरुष के अष्टम भाव से नवम भाव में जाना लोगों के लिए भाग्योदय लेकर आएगा। दिवाली के समय यह परिवर्तन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि करेगा। खुशहाली आएगी, जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शुक्र के धनु राशि में गोचर से राशियों पर कैसा असर पड़ेगा...

मेष : भाग्योदय होगा, शुभता आएगी, जीवनसाथी का साथ मिलेगा और उनका भी भाग्योदय होगा, भूमि, भवन एवं वाहन की खरीदारी का योग, स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृषभ : यह समय मध्यम रहेगा, रोगों से छुटकारा मिलेगा, जीवनसाथी की स्थिति बेहतर होगी, जीवन में प्रेम और खुशियों का आगमन होगा।
मिथुन : अत्यंत शुभकारी समय, जीवन में आनंद, परेशानियां दूर होंगी, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, विवाह तय हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 10
राशि
कर्क : मध्यम समय माना जाएगा, मूत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है, बावजूद इसके अच्छा समय होगा, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
 
विज्ञापन

3 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह : सुखद समय, मन आनंदित रहेगा, बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा।
 

4 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या : भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का संयोग, मां के स्वास्थ्य में सुधार, घर में कोई उत्सव होगा, स्वास्थ्य अच्छा होगा, चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला : जीवन में नवीन योजनाएं बनेंगी, जीवन में आगे बढ़ेंगे, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है।
 
विज्ञापन

6 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक : अत्यंत शुभ समय, परेशानी दूर होगी, कुटुंबों में वृद्धि होगी, आय के श्रोत बढ़ेंगे, वाणी से लोगों के बीच पहचान बनेगी।
 
विज्ञापन

7 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु : अत्यंत लाभकारी और शुभकारी समय, आकर्षण के केंद्र बनेंगे, समाज में सराहना होगी, परिवार में भूमिका बढ़ेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 

8 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: परेशानियां दूर होंगी, योजनाएं पूरी होंगी, व्यावसायिक परेशानी दूर होंगी, व्यावसायिक लाभ होगा, संतान की स्थिति बेहतर होगी।
 

9 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ : जीवनसाथी के स्वास्थ्य एवं व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी, रुका धन मिलेगा, आय के नवीन श्रोत बनेंगे, शुभ समाचार मिलेगा।
 
विज्ञापन

10 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन : अच्छा संयम, रोजी-रोजगार में तरक्की, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी, जीवनसाथी से लाभ, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें