फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शहर से लेकर गांव तक वैक्सीन खत्म, आधे बूथों पर ही हो सका टीकाकरण

Sat, 26 Jun 2021 08:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर शहर से लेकर गांव तक में शनिवार को वैक्सीन खत्म हो गए थे। इसकी वजह से एक दर्जन से अधिक बूथों पर लोग हंगामा करते हुए वापस घर पर लौट गए। वही, दूसरी ओर कोवाक्सिन लगवाने के लिए बूथों पर पहुंचे लोगों को सर्वर धोखा दे गया। करीब एक घंटे तक सर्वर डाउन होने की वजह से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा था। इसकी वजह से लोग परेशान हुए। जबकि कोवाक्सिन गिने-चुने बूथों पर ही लग रहे हैं। वही, शहर के बूथों पर वैक्सीन खत्म होने की वजह से ग्रामीण बूथों से वैक्सीन मंगाना पड़ा। तब जाकर शहर के बूथों पर टीकाकरण हो सका।

जानकारी के मुताबिक क्लस्टर अभियान के तहत पिछले पांच दिनों से जिले में 140 से अधिक बूथ बनाए जा रहे थे। इसका असर यह था कि हर दिन 25 हजार से अधिक लोग टीकाकरण के लिए बूथों पर पहुंचे रहे थे। लेकिन इस बीच शुक्रवार देर शाम तक बूथों से वैक्सीन खत्म हो गए। विभाग ने उम्मीद जताई थी कि सुबह तक वैक्सीन आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से महज 64 बूथ ही बनाए गए थे। करीब तीन बजे के आसपास कोविशील्ड की 44 हजार डोज विभाग को मिली। लेकिन तब तक बूथों पर टीकाकरण हो चुका था। स्थिति ऐसी थी कि खोराबार इलाके में बनाए गए बूथ से लोग टीका लगवाने न्यू पीएचसी झरना टोला पहुंचे थे। यहां पर प्रतिदिन औसतन 100 से 150 लोगों को टीका लगता था। जबकि शनिवार को 257 लोगों को टीका लगाया गया। वही अर्बन पीएचसी निजामपुर में वैक्सीन न होने की वजह से लोग निराश होकर लौट गए। मजबूरी में लोगों को जिला अस्पताल में टीका लगवाने आना पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
सर्वर ने कोवाक्सिन लगवाने वाले लोगों को किया परेशान
मोहद्दीपुर पीएचसी पर सुबह से ही कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गया था। लेकिन यहां पर कोवाक्सिन रखा हुआ था। इस पर लोगों ने कोवैक्सीन लगाने के लिए कहां तो सर्वर ने परेशान कर दिया। करीब दो घंटे तक सर्वर डाउन होने की वजह से एक भी लोगों को टीका नहीं लग सका था। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर के एआरओ सीपी चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। तब जाकर लोग माने। इसके बाद किसी तरह सर्वर को ठीक कराया गया। तब जाकर लोगों को कोवैक्सीन लग सका।

4 of 5
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : पीटीआई
इन बूथों पर कोविशील्ड लगाई गई
सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, रेलवे अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, गोरखपुर क्लब, डीडीयूजीयू पीएचसी, सात क्लस्टर बूथ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
इन केंद्रों पर लगाई गई कोवैक्सीन
संक्रामक अस्पताल में बने बूथ संख्या दो पर और मोहद्दीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर।

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि बुधवार और शनिवार को विशेष बूथ नहीं बनाए जाते हैं। इस वजह से कम बूथ बनाए गए थे। दोपहर बाद वैक्सीन आ गई थी। सोमवार से सभी बूथों पर छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें