डीएम को नामांकन पत्र देतीं साधना सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
फूल-मालाओं से लाद ही गई साधना व फतेह बहादुर
नामांकन का समय खत्म होने के समय तीन बजे तक जब कोई और नामांकन नहीं हो सका तो साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय देख भाजपा समर्थकों व फतेहबहादुर के करीबियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में साधना सिंह और फतेह बहादुर सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। मिठाइयां बांटी गईं। जश्न का माहौल पार्क रोड स्थित फतेहबहादुर के आवास और कैंपियरगंज क्षेत्र में दिखाई पड़ा। जगह-जगह समर्थकों ने साधना सिंह और फतेहबहादुर के पक्ष में नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कई जगह पटाखे भी फोड़े गए।
कुल आठ दावेदारों ने खरीदा था पर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह, सपा के आलोक कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र यादव समेत आठ दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा था। इनमें वार्ड संख्या पांच भटहट से अर्चिता सिंह पत्नी अजय कुमार सिंह, वार्ड नंबर आठ भटहट से मनोज मिश्रा, वार्ड नंबर 11 चरगांवा से संगीता पत्नी राजू पासवान, वार्ड नंबर 59 ब्रह्मपुर से सावित्री पत्नी रामप्रीत और वार्ड नंबर एक से राम दयाल यादव ने पर्चा लिया। सभी ने एक-एक सेट पर्चा खरीदा।