बड़हलगंज इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के बड़हलगंज इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह कोरोना व लॉकडाउन होने के कारण इन दिनों जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा ज्यादा है। बड़ा बेटा अभिषेक सिंह बैंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और पत्नी सीमा के साथ वहीं हैं, छोटा बेटा अभिनव मां के साथ प्रयागराज में तैयारी करता है।
लॉकडाउन की वजह से प्रयागराज नहीं जा सकें। बस मोबाइल पर ही कुछ देर बातचीत करके हालचाल जान लेते हैं। रामाज्ञा सिंह बताते हैं कि कोशिश यही है कि परिवार के साथ क्षेत्र समाज के लोग सुरक्षित रहे। इस वजह से रोजाना ही सड़कों पर लोगों को जागरूक किया जाता है। हम सब एक योद्धा की तरह लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन भी कर रहे हैं।