फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Lockdown: लोगों की ये लापरवाही कहीं पड़ ना जाए भारी, तस्वीरों में देखें ऐसे दे रहे 'मौत' को दावत

Thu, 09 Apr 2020 09:20 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन करने के बजाय खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस प्रशासन यह कोशिश कर रहा है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन के बार-बार मना करने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए लोग बाजारों में सामान की खरीदारी करने के लिए भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन द्वारा डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। उसके बावजूद भी लोग इस नियम की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

सभी फोटोज शिवहर्ष द्विवेदी, आनंद चौधरी, अमर उजाला गोरखपुर
विज्ञापन

2 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव के लिए जहां पुलिस प्रशासन हजार कोशिशें कर रही है कि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें, बेवजह घर से बाहर ना निकलें, सोशल डिस्टेंस नियम का पालन करें। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जानबूझकर मौत को चुनौती दे रहे हैं। यह तस्वीर रुस्तमपुर चौराहे की है। जहां एक बाइक पर महिला व पुरुष के साथ पांच बच्चे बैठे मिले। चालक ने हेलमेट और मास्क पहनने की जरूरत भी नहीं समझी। ऐसे में यह कदम जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन न होने के कारण आज नवीन मंडी में सब्जियों की फुटकर बिक्री करने वालों को खाली करा दिया गया।

4 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से निकलने वाले को पुलिस ने रुस्तमपुर में बैठाया।
विज्ञापन

5 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
नवीन सब्जी मंडी में सड़ रहे करेला को फेंक दिया गया है उसी में से अच्छे करेला को बिनते लोग।
विज्ञापन

6 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर आज से यूपी में मास्क लगना अनिवार्य हो गया है, फिर भी बिना मास्क के निकल रहे हैं लोग।
विज्ञापन

7 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन यह कोशिश कर रहा है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके बावजूद भी एक बाईक पर तीन बच्चों सहित पांच लोग जा रहें हैं। ऐसे में इन लोगों को रुस्तमपुर में रोक कर पूछताछ करती पुलिस।

8 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मास्क अनिवार्य होने के बाद कचहरी चौराहे पर मास्क चेक करते कैंट इस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी।

9 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
घोष कंपनी चौराहे के पास ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लाइन।

10 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
जी डी गोयनका स्कूल के चेयरमैन राजू जायसवाल व प्रिंसीपल ज्योत्षना रंजन, मुख्यमंत्री राहतकोष में स्कूल की तरफ से एक लाख का ड्राफ्ट सहयोग राशि के रूप में जी डी ए उपाध्यक्ष अनुज सिंह को देते हुए।

11 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन द्वारा अमर उजाला फांउडेशन को 200 पैकेट खाना उपलब्ध कराया।

12 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील के पास बने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल, सदर तहसीलदार डॉ संजीव दिक्षित और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।

13 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान चित्रगुप्त मंदिर सभा द्वारा जरूरतमंद लोगों में बांटने के लिए अमर उजाला फांउडेशन को खाना उपलब्ध कराया।

14 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोलघर कचहरी चौराहे के पास चारो तरफ से किया गया बैरिकेडिंग।

15 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
महेवा सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव व मंडी समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन

16 of 16
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें