पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में महराजगंज जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 3028 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान प्रारंभ होते ही जहां अधिकांश बूथों पर कम संख्या में मतदाता नजर आए, वहीं कुछ बूथों पर सुबह से ही मत डालने की कतार लग गई।
विज्ञापन
2 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला।
जिले के निचलौल ब्लॉक में 326, घुघली में 295, मिठौरा में 287, लक्ष्मीपुर में 286, नौतनवा में 278, परतावल में 276, पनियरा में 272, सदर में 251, बृजमनगंज में 244, फरेंदा में 228, सिसवा में 189 तथा धानी में 96 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
वोट डालने के लिए मतदाता को गोद में उठाकर ले जाता शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
वोट डालने के लिए हर उम्र के मतदाता उत्साह के साथ बूथों पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सजग हैं। अस्वस्थ लोगों को मतदान के लिए बूथ पर उनके परिजन पहुंचा कर मतदान कराने में सहयोग कर रहे हैं।
4 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले के सभी 3028 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए हर बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
एक-एक मत सहेजने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक
विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व समर्थक बूथों के बाहर भी एक-एक मत को सहेजने का प्रयास करते देखे गए।