फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election Result 2021: महराजगंज में 12 ब्लाकों पर मतगणना जारी, यहां पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Sun, 02 May 2021 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में बनाए गए सभी 12 मतगणना स्थलों पर रविवार को गणना प्रारंभ हुई। कुछ ब्लाकों में समय से मतगणना प्रारंभ हो गई, वहीं कुछ ब्लाकों में नौ बजे के बाद प्रारंभ हुई।

 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के संक्रमण के बीच सभी मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे से गणना प्रारंभ होनी थी। धानी, सदर व मिठौरा में लगभग साढ़े आठ बजे, जबकि निचलौल में 45 मिनट देर से मतगणना प्रारंभ हुई। लक्ष्मीपुर, घुघली, सिसवा, परतावल व पनियरा में लगभग नौ बजे मतगणना शुरू हुई।

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
मतगणना में हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। मतगणना स्थल पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने सभी का एंटीजन टेस्ट कर के अंदर जाने की अनुमति दी।

 

4 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सभी एसडीएम व अपर एसडीएम अविनाश कुमार ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया तथा कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।
बिना पास के पहुंचे लोगो पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
महराजगंज जिले के फरेंदा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना कराने पहुंचे अभिकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसको लेकर के लोगों के भगदड़ मच गई। दूर दराज से पहुंचे लोगों में पुलिस को लेकर डर बन गया। पुलिस का कहना है बिना कोविड-19 रिपोर्ट व बिना पास के पहुंचे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें