फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव 2021: चौपट हुए चिकन कारोबार को पंचायत चुनाव में मिली संजीवनी, वोटरों को लुभाने में जुटे प्रत्याशी

Mon, 05 Apr 2021 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
महराजगंज जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है। बीते माह मंदी की मार झेलने वाले चिकन कारोबार के लिए पंचायत चुनाव संजीवनी बना है। इस कारोबार से जुड़े लोगों में खुशी है। क्योंकि इन दिनों चिकन की मांग ज्यादा बढ़ रही है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट सुबह ही चिकन कारोबारियों को मिल जा रही है, जिससे वे शाम तक उनकी मांग को पूरा करते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पंचायत चुनावों को लेकर गांव में माहौल गर्म है। कोई अपने वोटर को चिकन पार्टी दे रहा है तो किसी दूसरे तरीके से मतदाता का ध्यान अपनी ओर करने में लगा है। मुर्गा पार्टी के कारण क्षेत्र में मुर्गे के दामों में दो गुना इजाफा हो गया है। जिसके कारण चिकन कारोबारी खुश नजर आ रहे है। पिछले माह मुर्गा के रेट 100 से 120 रुपये प्रति चल रहे थे लेकिन अब मुर्गा के भाव 210 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
चिकन कारोबारी कमरूद्दीन का कहना है कि कुछ समय पहले बर्ड फ्लू की वजह से काफी नुकसान हुआ था लेकिन अब पंचायत चुनाव ने वह कमी पूरी कर दी है। आज की तारीख में गांव से मुर्गे की इतनी डिमांड है कि उसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। 210 रुपये में चिकन बिक रहा है। मीट कारोबारी हदीश ने बताया कि अब 600 रुपये बकरे का मीट बिक रहा है। पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी सुबह आर्डर दे रहे हैं। जिसे शाम तक देना पड़ता है। इन दिनों कारोबार अच्छा चल रहा है।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
होम डिलीवरी की सुविधा भी
मुर्गे की बढ़ती डिमांड के कारण कारोबारी गांव तक ही होम डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं। जिससे गांव के लोगों की बल्ले-बल्ले हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही गांव में चिकन पार्टियां शुरू हो जाती है। चिकन की इतनी डिमांड बढ़ने से रोजाना मुर्गे के रेट में 10 से 20 रुपये की बढ़त हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मतदान केंद्रो पर एक नजर
-3028 मतदान स्थल
-43 गांव के केंद्रो पर वायरलेस आरटी की सुविधा
-1206 मतदान केंद्र
-240 मतदान केंद्र अति संवदेनशील।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें