फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: स्कूल में परवान चढ़ा प्यार, फिर प्रेम विवाह और अब आत्महत्या... हैरान कर देगी UP की सुसाइड की ये कहानी

Mon, 08 Jul 2024 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली। दामाद की लाश रविवार सुबह सारनाथ के होटल में फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना जब गोरखपुर में बेटी को मिली तो उसने भी घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

2 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की दो बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी संचिता (30) ने नवंबर 2022 में बिहार के बाढ़ निवासी हरीश बागेश (31) से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

3 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
संचिता ने दिल्ली पर्ल अकादमी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी, जबकि हरीश ने जम्मू से एमबीए किया था।

4 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह डॉ. रामशरण के पास वाराणसी से फोन आया कि हरीश ने सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है।

विज्ञापन

5 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण वाराणसी जाने की तैयारी ही कर रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे संचिता ने घर की छत से छलांग लगा दी। डॉक्टर रामशरण आनन-फानन बेटी को विजय चौक स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

6 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
बताया जा रहा है कि हरीश पांच जुलाई को गोरखपुर से अपने घर पटना जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन उसी रात आठ बजे वह सारनाथ के एक होटल में रुक गया। रविवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन

7 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
ऑनलाइन बुक किया था होम स्टे
हरीश ने एक वेबसाइट की मदद से सारनाथ में अटल नगर कॉलोनी, मवइयां स्थित एक होम स्टे बुक किया था। पुलिस की पूछताछ में होम स्टे संचालक ने बताया कि एक एप के माध्यम से हरीश ने कमरा नंबर-202 बुक किया था। पांच जुलाई की रात वह अपने कमरे में आया था। 

8 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
हरीश के रिश्तेदार पांडेयपुर निवासी राजू कुमार रविवार की सुबह होम स्टे में आए और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने संचालक को सूचना दी। संचालक ने रोशनदान से झांक कर देखा तो हरीश पंखे के हुक से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। 

9 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर आई और दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरवाई। उसके कमरे से पुलिस को गांजा, सिगरेट, लाइटर, पर्स और मोबाइल मिला।
 
10 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
वाराणसी में पढ़ाई के दौरान हुई थी दोनों की दोस्ती
परिजनों ने बताया कि हरीश और संचिता ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए राजघाट क्षेत्र स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला लिया था। वहीं उन दोनों की दोस्ती हुई थी।

11 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
पढ़ाई पूरी करने के बाद संचिता मॉडलिंग करने लगी थी और हरीश प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। 

12 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
सारनाथ थाने की पुलिस की सूचना पर हरीश के पिता रामस्वामी मालवीय परिजनों के साथ शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हरीश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उससे बड़ी एक बहन है।
 
13 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने दंपती की आत्महत्या पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि नौकरी छूटने और फिर न लग पाने के दबाव में पति की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पत्नी द्वारा भी आत्महत्या करने का दुखद समाचार मिला। 

विज्ञापन

14 of 14
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : PTI
भाजपा सरकार की नाकामी का इससे बड़ा कोई और हलफनामा चाहिए क्या। भाजपा को सिर्फ सत्ता की राजनीति से मतलब है, जनता के दुख-दर्द, बेरोजगारी या महंगाई से नहीं। भाजपा राज में हताश जनता से विनम्र आग्रह है कि ऐसा कोई भी कदम न उठाएं क्योंकि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, समाधान है भाजपा सरकार का बदलना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें