फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंद्र से खुशी तिवारी बनकर मिली साहिबा बानो...क्राइम पेट्रोल देख अपनाया ये तरीका; सुहागरात पर कत्ल की कहानी

Mon, 30 Jun 2025 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

Kushinagar Murder Case: कुशीनगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंद्र कुमार को झांसे में लेने के लिए साहिबा बानो ने खुशी तिवारी नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। क्राइम पेट्रोल सीरियल देख संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी शादी की साजिश रची। 
विज्ञापन
1 of 16
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
Kushinagar Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्याकांड में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, जो बातें सामने आई हैं वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। क्राइम पेट्रोल सीरियल में संपत्ति हड़पने के लिए इस तरह की कहानी देखकर साहिबा बानो और उसके पति ने इंद्र कुमार को फंसाने की साजिश रची। 

साहिबा बानो और उसके पति ने देखा कि इंद्र कुमार के पास जमीन के साथ-साथ नौकरी भी है और वह विवाह करने के लिए परेशान है। जिसका फायदा उठाते हुए दोनों ने फर्जी शादी कर उसका धन हड़पने की योजना बनाई। सबसे पहले साहिबा बानो ने इंद्र कुमार पर प्रभाव डालने और खुद को उसका सजातीय बताने के लिए खुशी तिवारी नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
विज्ञापन

2 of 16
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुशी तिवारी नाम के अकाउंट से इंद्र कुमार से चैटिंग
इसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी तिवारी नाम से ही अपना अकाउंट बना कर इंद्र कुमार से चैटिंग शुरू की। जिससे इंद्र कुमार जल्द ही उसके झांसे में आ गया। दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। 
विज्ञापन

3 of 16
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
साहिबा ने पति को अपना भाई बताते हुए इंद्र से कराई बात
बातचीत शुरू हुई तो उसे विश्वास दिलाने के लिए साहिबा ने अपने पति को अपना भाई बताते हुए इंद्र कुमार से बात भी कराई। उधर इंद्र कुमार के भाई से भी दोनों ने बातचीत कर शादी का आश्वासन दिया। 


 

4 of 16
आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्र कुमार को झांसे में लेने की योजना इतनी फूल प्रूफ थी कि साहिबा बानो ने अपने पति को अपना भाई बताते हुए घर परिवार देखने जबलपुर में इंद्र कुमार के घर भी भेजा था। अंत में इंद्र कुमार को शादी के लिए गोरखपुर आने के लिए राजी कर लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 16
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या कर शव कुशीनगर जिले की सीमा में फेंका
तय हुआ कि गोरखपुर में ही चार जून को शादी होगी और दुल्हन लेकर गांव पहुंचने पर गांव वालों और सगे संबंधियों को बहूभोज देंगे, लेकिन साहिबा बानो ने फर्जी शादी करने के बाद रुपये और जेवर लेकर उसकी हत्या कर शव को कुशीनगर जिले की सीमा में फेंक दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपी महिला उसके फोन का इस्तेमाल खुद करने लगी। जिससे वह इंद्र कुमार के परिवार वालों को उलझाती रही। जबलपुर में परिवारवालों को शक हुआ तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 
विज्ञापन

7 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के साथ नहीं आना बना युवक की मौत का कारण
मध्य प्रदेश के जबलपुर से गोरखपुर शादी के लिए अकेले आना भी इंद्र कुमार के मौत का कारण बना। इंद्र कुमार के अकेले होने की वजह से साहिबा और उसके पति को अपने साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। फर्जी शादी, फर्जी सुहागरात और उसके बाद हत्या कर इंद्र कुमार के शव को दोनों ने ठिकाने लगा दिया।
 

8 of 16
Kushinagar murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुहागरात पर दूल्हे का कत्ल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पडरौना के सुकरौली के मझना नाला के पास छह जून को जबलपुर के युवक की हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था। इस मामले का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने सबूतों के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हत्या का कारण युवक के साथ फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश बताया गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुकरौली में मिले शव की पहचान और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं थीं। 
 

9 of 16
आरोपी के पास से बरामद कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव की पहचान के लिए टीम ने विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया। जिससे उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पड़वार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। शव की पहचान करने में मृतक के परिजनों की ओर से जबलपुर के स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी से भी मदद मिली।
 

10 of 16
आरोपियों के पास से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इंद्र कुमार की हत्या के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने युवक का आधार कार्ड, शादी के लिए लाया गया जेवर, नकदी आदि बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपना असली नाम साहिबा बानो बताया। 

11 of 16
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
साहिबा और कौशल ने किया प्रेम विवाह
उसने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान देवरिया जिले के रहने वाले कौशल गौंड से हुई। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और गोरखपुर में एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच एक दिन दोनों ने सोशल मीडिया पर इंद्र कुमार तिवारी का वायरल वीडियो देखा।
 

12 of 16
आरोपी कौशल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
18 एकड़ जमीन हड़पने की थी योजना
इस वीडियो में वह बता रहा है कि 18 एकड़ जमीन होने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही है। यह सुनकर साहिबा बानो और कौशल कुमार ने मिलकर योजना बनाई कि इंद्र कुमार से फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़प ली जाए। 
 

13 of 16
आरोपी समशुद्दीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्र कुमार से मिलने जबलपुर गया कौशल
योजना के मुताबिक कौशल कुमार, इंद्र कुमार से मिलने जबलपुर मध्यप्रदेश गया। जहां उसने साहिबा बानो को खुशी तिवारी के रूप में अपनी बहन बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र कुमार तिवारी से कुछ दिनों तक फोन पर बातचीत की। 

14 of 16
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्र को शादी के लिए गोरखपुर बुलाया
फिर शादी करने करने के लिए उसको गोरखपुर बुलाया। तीन जून को इंद्र कुमार तिवारी गोरखपुर पहुंचा। योजना के तहत साहिबा बानो और कौशल कुमार ने इंद्र कुमार से उसकी संपत्ति को लेकर एक हलफनामा बनवाया। 

15 of 16
आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबा ने कौशल और समसुद्दीन की मदद से इंद्र की हत्या की रची साजिश
आरोपी साहिबा बानो ने बताया कि उसने कौशल और समसुद्दीन की मदद से इंद्र कुमार की हत्या की साजिश रची। पांच जून को साहिबा बानो, कौशल और समसुद्दीन इंद्र कुमार को अपने साथ लेकर कुशीनगर स्थित एक होटल गए। जहां शादी का झूठा नाटक करते हुए होटल के कमरे में मांग में सिंदूर लगवाकर झूठी शादी कराई गई। 
 
विज्ञापन

16 of 16
कुशीनगर की हाटा पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपियों ने प्लान के मुताबिक, इन्द्र कुमार तिवारी को पनीर राइस में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। जिससे वह कुछ देर बाद अचेत हो गया। इसके बाद तीनों ने उसे गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल सुकरौली ले गए। जहां तीनों आरोपियों ने अचेत अवस्था में ही इंद्र कुमार तिवारी की चाकू से वारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर उसके पास मौजूद जेवर व पैसे लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गिरफ्तार गिए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर कत्ल: नींद की गोलियों से किया बेहोश, फिर प्रेमी संग पति को मारा; 18 एकड़ जमीन कब्जाने का प्लान फेल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें