गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की मौत का मामले में नई जानकारी सामने आई है। डॉक्टर को कम नींद आती थी। उन्हें फोटोग्राफी का शौक था, आखिरी बार उन्होंने बृहस्पतिवार रात में सेल्फी पत्नी को भेजी थी।
विज्ञापन
1 of 12
डॉक्टर ने पत्नी को भेजी थी सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर डॉ. अबिषो की मौत के बाद शनिवार को परिजन कॉलेज में पहुंचे। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे केरल लेकर चले गए। इस दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को नींद कम आती थी। उन्हें फोटोग्राफी का शौक था, आखिरी बार उन्होंने बृहस्पतिवार रात में सेल्फी पत्नी को भेजी थी।
शनिवार सुबह डॉ. अबिषो के भाई डॉ. अभिनव डेविड, ससुर सेल्वेराम व साला प्रजीत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सबसे पहले तीनों हॉस्टल में पहुंचे और कमरे को देखा। इसके बाद एनेस्थीसिया विभाग पहुंचकर विभागाध्यक्ष के साथ बैठकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह व गुलरिहा इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 12
डॉ व उसकी पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचनामा की कार्यवाही पूरी होने के बाद वे 100 बेड पीजी बॉयज हॉस्टल पहुंचे, जहां कमरे के अंदर रखे सामान की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद एनाटॉमी विभाग में रखे शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।
विज्ञापन
3 of 12
चिकित्सक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. अबिषो के पिता डेविड मिलिट्री से सेवानिवृत्त हैं। बड़े भाई डॉ. अभिनव डेविड त्रिवेंद्रम में आर्थो के चिकित्सक हैं। डॉ. अबिषो के ससुर सेल्वेराम ने बातचीत में बताया कि वह खुद मिलिट्री से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बेटी निमिषा की शादी डेढ़ वर्ष पहले की थी।
4 of 12
मृतकचिकित्सक का भाई सीओ गोरखनाथ के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीआरडी से डॉ. अबिषो के पिता के नंबर पर काॅल की गई थी लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद बेटी के नंबर पर फोन आया और बताया कि डॉ. अबिषो के साथ एक हादसा हो गया है। इसके बाद घरवालों को यह जानकारी दी गई। आनन-फानन में तिरुवनंतपुरम से फ्लाइट से वाया दिल्ली, लखनऊ होते हुए सुबह गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 12
पत्नी डॉ. निमिषा के साथ डॉॅ. अबिषो डेविड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद न आने की वजह से लेते थे अल्कोहल..डर ओवरडोज का
ससुर सेल्वेराम ने बताया कि दामाद को कुछ दिनों से नींद की समस्या आ रही थी। इसकी वजह से वह तीन चार दिनों तक सो नहीं पाते थे। इसके लिए उन्होंने अल्कोहल लेना शुरू कर दिया। आशंका है कि नींद लाने के लिए उन्होंने कई दवाओं का उपयोग शुरू कर दिया। शायद घटना की रात किसी दवा के ओवरडोज होने से मौत हो गई। जबकि भाई अभिनव ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान थे लेकिन ऐसी कोई विशेष बात नहीं थी कि आत्महत्या कर लें।
विज्ञापन
6 of 12
डॉक्टर के कमरे में मिला इंजेक्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पसंद थी फोटोग्राफी, आखिरी सेल्फी के मैसेज में लिखा-खाना खाने जा रहा..
दोस्तों का कहना था कि डॉ. अबिषो को फोटोग्राफी बहुत पसंद थी। वह पत्नी डॉ. निमिषा से बहुत प्यार करते थे। डॉक्टर ने अपने फेसबुक स्टेटस पर पत्नी की तस्वीर लगा रखी थी। डॉ. अबिषो अपनी पत्नी के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। गर्भवती पत्नी की अगस्त में डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन
7 of 12
कमरे की जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर छुट्टी भी ली थी। जुलाई माह में ही उन्हें केरल स्थित घर जाना था। इसके लिए डॉक्टर ने फ्लाइट का टिकट भी बुक करा लिया था। डॉक्टर ने मौत से पहले पत्नी को सेल्फी भेजी थी। उन्हें आखिरी मैसेज में लिखा था- खाना खाने जा रहा हूं। शुक्रवार को जब गर्भवती पत्नी को डॉक्टर की मौत की खबर मिली, वह चीख पड़ीं।
8 of 12
डॉक्टर के कमरे की जांच करती पुलिस व फॉरेंसिंक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात तक की पढ़ाई फिर मंगाई बुखार की दवा
साथ में पीजी की पढ़ाई कर रहे सुनील ने पुलिस को बताया कि डॉ. अबिषो कभी पारिवारिक बातें शेयर नहीं करते थे। वह हंसी-मजाक खूब करते थे। देखकर कभी ये नहीं लगा कि ऐसा भी कुछ कर सकते हैं। दोस्तों का कहना था कि बैच में डॉ. अबिषो सबसे तेज था। कोई भी सवाल हो, वे तुरंत सॉल्व कर देते थे। वे अक्सर उनके साथ पढ़ते थे।
9 of 12
हॉस्टल के कमरे में रहते थे डॉक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों ने बताया कि रात में 11 बजे उसे अचानक भूख लगी। तब बाहर जाकर हम लोग खाना खाकर आए। इसके बाद उनके कमरे में बैठकर करीब ढाई बजे तक पढ़ाई की। फिर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात डॉ. अबिषो को बुखार महसूस हुआ। बगल के कमरे में रहने वाले डॉक्टर से उन्होंने दवा ली।
10 of 12
मृतक डॉक्टर के भाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर सुबह चार से नौ के बीच अचानक ऐसा क्या हुआ, उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। इस बारे में कोई दोस्त नहीं बता सका। पुलिस ने डॉ. अबिषो का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। रात के समय कॉल करने वाले लोगों का डिटेल पुलिस जुटा रही है। उनसे भी पूछताछ होगी।
11 of 12
इसी हॉस्टल के कमरे में हुई मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मार्च में गोरखपुर आई थीं पत्नी
डॉ. अबिषो की पत्नी मार्च में गोरखपुर आई थीं। वह कुछ दिनों तक यहां रुकी थीं। इस दौरान अबिषो ने उनके साथ कई फोटो लिए थे, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसके अलावा पटना और वाराणसी की भी यादगार तस्वीरें साझा की थीं। वह तीन महीने यहां रुकी थीं और हॉस्टल में उनके साथ ही रहती थीं।
एंटी डिप्रेशन की लेते थे दवा
डॉ. अबिषो एंटी डिप्रेशन की भी कुछ दवाएं लेते थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में किसी को भी बताया नहीं था। उनके कमरे से ताकत से जुड़ी कुछ दवाएं और इंजेक्शन भी मिले हैं, जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे कि वे तनाव में थे।