फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन थीं भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री, संभाला था सबसे बड़े राज्य की कमान

Sat, 13 Feb 2021 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
सुचेता कृपलानी। - फोटो : Facebook/India History
भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी ने उत्तर प्रदेश के मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। यहीं से चुनाव जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री बनी थीं। जब भी स्वच्छ राजनीति की बात आती है तो यहां लोगों की जुबां पर सुचेता कृपलानी का नाम जरूर आता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुचेता कृपलानी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित लालसा प्रसाद मिश्र के भतीजे जवाहर मिश्र बताते हैं कि तत्कालीन बस्ती जनपद के मेंहदावल विधान सभा सीट से वर्ष 1962 में सुचेता कृपलानी ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। यहीं से जीत कर वह विधानसभा में पहुंची तो उन्हें श्रम सामुदायिक विकास और उद्योग विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
उस समय मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रभान गुप्ता की ताजपोशी हुई और एक राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री पद से चंद्रभान गुप्ता को त्याग पत्र देना पड़ा इसके बाद सुचेता कृपलानी को सीएम चुना गया था। यहां से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने राजनीतिक सफर में यह सिद्ध किया कि राजनीति व्यवसाय नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने का मंच है, जिसका वह पालन सदैव करती रहीं।

4 of 5
सुचेता कृपलानी। - फोटो : अमर उजाला।
1971 में सुचेता कृपलानी ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। राजनीति से संन्यास लेने के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में ही रहने लगीं और अपनी समस्त चल अचल संपत्ति संसाधन लोक कल्याण समिति को दान कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुचेता कृपलानी। - फोटो : अमर उजाला।
यही नहीं उन्होंने अपनी आत्मकथा 'एन अनफिनिष्ट ऑटोबायोग्राफी' लिखी जो तीन भागों में प्रकाशित हुई। कहा जाता है कि सुचेता कृपलानी ने मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए यूपी की प्रथम महिला मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा किया था। 1974 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। लेकिन आज भी स्वच्छ राजनीति में सुचेता कृपलानी का नाम लिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें