देवरिया सदर विधानसभा के उप चुनाव में सभी जीत के दावे कर रहे हैं। खास कर भाजपा एवं सपा खेमे में गहमागहमी तो है। लेकिन, जीत के जश्न की तैयारियां दोनों खेमे में नहीं की गई है। किसी ने जीत की मिठाई तैयार नहीं कराई है। मंगलवार की दोपहर बाद तय हो जाएगा कि देवरिया सदर विधानसभा का 15वां विधायक कौन बनेगा।