गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर चिड़ियाघर
चिड़ियाघर के विकास के लिए भी 50 करोड़ रुपये का बजट दिया गया। बता दें कि 27 मार्च 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गोरखपुर चिड़ियाघर का उद्धाटन किया गया था। इस चिड़ियाघर का नाम शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान रखा गया है। यह गोरखपुर के नौका बिहार के बगल में ही स्थित है। इसमें 6 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के लोगों के प्रवेश पर 25 रुपये और 12 वर्ष से बुजुर्गों तक के प्रवेश पर 50 रुपये शुल्क है। इसके खुलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है। सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। यहां पूरे दिन चिड़ियाघर के प्यारे जानवरों के साथ बिता सकते हैं।
कॉर्पस फंड: शासन की तरफ से चिड़ियाघर सोसाइटी को कॉर्पस फंड के रूप में 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उस फंड का सोसाइटी किसी मद में प्रयोग नहीं कर सकेगी। निदेशक एच राजमोहन ने बताया कि ये फंड सोसाइटी की धरोहर के रूप में रहेगा। जो बैंक अच्छा ब्याज इस रकम पर देगा,उस बैंक के पास इस बजट को सुरक्षित रखवा दिया जाएगा। सालाना ब्याज की धनराशि से सोसाइटी, चिड़ियाघर के काम करवाएगी। जैसे, मेंटिनेंस, कुर्सी, टेबल, फाइल, कंप्यूटर, साइनबोर्ड व अन्य काम करेगी। इन कामों के लिए सोसाइटी को बजट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।