गोरखपुर हंगामे, बवाल और मारपीट के बीच गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन में 20 में से 16 ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। पांच ब्लॉक में सीधा मुकाबला होगा। शुक्रवार को खजनी ब्लॉक से रंजना सिंह ने पर्चा वापस ले लया है। ऐसे में यहां भाजना उम्मीदवार अंशु सिंह निर्विरोध हो गई हैं।
जिन ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है, उनमें खजनी में अंशु सिंह, गगहा में शिवाजी चन्द, गोला में कुशमावती देवी, कैम्पियरगंज में अश्वनी जायसवाल, भरोहिया से डॉ. सुनीता सिंह, जंगल कौड़िया से बृजेश यादव, पाली से शशि प्रकाश सिंह, पिपराइच से जनार्दन जायसवाल, कौड़ीराम में नीता सिंह, खोराबार में शिव प्रसाद जायसवाल, सरदारनगर से शशिकला यादव, ब्रह्मपुर से सुमन यादव, पिपरौली ब्लॉक से दिलीप कुमार यादव, चरगांवा से वंदना सिंह, भटहट से रेखा सिंह, बांसगांव से लालमती का नाम शामिल है।
बेलघाट, उरुवां, सहजनवां और बड़हलगंज में दो या तीन प्रत्याशियों के नामांकन की वजह से इन ब्लॉकों में मुकाबला हो सकता है। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन तीन बजे के बाद मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
2 of 21
शांति देवी।
- फोटो : अमर उजाला।
उरुवां: भाजपा विधायक की बहू के खिलाफ निर्दल प्रभावती ने भरा पर्चा
उरुवां ब्लॉक में पूरी कोशिश के बाद भी निर्विरोध निर्वाचन को लेकर खजनी के भाजपा विधायक संत प्रसाद राजनीतिक गोटी नहीं सेट कर पाए। वहां से विधायक की बहू वार्ड संख्या 45 से निर्वाचित शांति बेलदार ने दो सेट में पर्चा भरा। उनके खिलाफ वार्ड संख्या 46 से निर्वाचित प्रभावती देवी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बवाल की आशंका में सुबह से ही वार्ड में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक बीती।
विज्ञापन
3 of 21
रेखा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
भटहट : राधेश्याम की पुत्रवधू के खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ
बीज एवं प्रमाणिकता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह की पुत्रवधू रेखा सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। वार्ड नंबर 10 से सदस्य निर्वाचित रेखा 315 वोट से विजयी हुई थीं। उन्हें 618 वोट मिले थे।
4 of 21
दिलीप कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला।
पिपरौली : दो बार प्रधान रहे, अब ब्लॉक प्रमुख बनना तय
पिपरौली ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कालेसर निवासी दिलीप कुमार यादव 2010 से 2020 तक दो बार प्रधान रहे हैं। इस बार 2021 में महिला सीट होने की वजह से उनकी पत्नी रेनू यादव प्रधान निर्वाचित हुईं। अब दिलीप का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। उन्हें पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता दूबे, संजय दूबे, सतपाल सिंह, अश्विनी त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
5 of 21
अंशु सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
खजनी: तनाव के बीच दो प्रत्याशियों ने भरा था पर्चा
बवाल की आशंका में खजनी ब्लॉक पर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद रही। सीओ इंदू प्रभा सिंह व थानाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य खुद नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पूरे समय जमे रहे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह के भाई गुलाब सिंह की पुत्र वधू भाजपा समर्थित अंशु सिंह ने नामांकन किया। उनके खिलाफ निर्दल उम्मीदवार रंजना सिंह पत्नी अमित सिंह ने नामांकन किया। हालांकि शुक्रवार को रंजना सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंशु सिंह ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। कहा कि उनके ससुर गुलाब सिंह व पति सुरेंद्र बहादुर सिंह 35 साल तक ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उन्होंने जनता की सेवा की और जनता ने भी बहुत सम्मान दिया।
विज्ञापन
6 of 21
कवलदीप
- फोटो : अमर उजाला।
सहजनवां: भाजपा, सपा समेत चार उम्मीदवार मैदान में थे
सहजनंवा ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया। इनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी कवलदीप, सपा समर्थित प्रत्याशी सभाजीत के अलावा रेखा और कोइल ने भी पर्चा दाखिल किया था। लेकिन शुक्रवार को सभी ने पर्चा वापिस ले लिया। ऐसे में कवलदीप का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन
7 of 21
भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजीव पांडेय का नामांकन कराने जाते पूर्व विधायक राजेश तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
बड़हलगंज : तीन ने किया नामांकन, भीड़ हटाने को पुलिस ने भांजी लाठी
बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजीव पांडेय, निर्दलीय उम्मीदवार राम अशीष राय व वंदना तिवारी पत्नी श्रीनाथ तिवारी ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस को हवा में लाठी भांजनी पड़ी। नामांकन स्थल से 100 मीटर पहले ही पुलिस ने समर्थकों को रोकने की कोशिश की, मगर कुछ समर्थक जबरन आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, जिसपर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। राजीव पांडेय के नामांकन के समय पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
8 of 21
शिव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला।
खोराबार: निवर्तमान प्रमुख व सपा प्रत्याशी शैलेश नहीं दाखिल कर सके पर्चा
खोराबार ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन को लेकर पूरे दिन ड्रामा, बवाल और मारपीट चलती रही। सपा प्रत्याशी व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव नामांकन नहीं कर सके। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और नामांकन का समय खत्म होने के बाद उन्हें व उनके प्रस्तावक आदि को बाहर निकाला। भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिव प्रसाद जायसवाल के नामांकन के बाद जैसे ही सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले तो नामांकन स्थल के 100 मीटर पहले ही सभी को रोक लिया। हंगामा करने पर थोड़ी देर बाद पुलिस, शैलेश व उनके प्रस्तावक समेत चार लोगों को लेकर ब्लॉक के भीतर चली गई। आरोप है कि वहां भाजपा समर्थकों ने उनके हाथ से पर्चा छीन लिया। आरोप है कि कोई कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उलटे शैलेश व उनके साथ गए सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। तीन बजे के बाद सभी को छोड़ा। जिसपर बाहर हंगामा और बवाल शुरू हो गया। यहां से शिव प्रसाद के अलावा रमावती ने नामांकन दाखिल किया। लेकिन शुक्रवार को रमावती ने भी पर्चा वापस ले लया है। ऐसे में यहां भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं।
9 of 21
शिवाजी
- फोटो : अमर उजाला।
गगहा : शिवाजी को बधाई देने वालों का लगा तांता
गगहा ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिवाजी चन्द के निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके खिलाफ किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया। समर्थकों ने शिवाजी को फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। उन्हें बधाई देने वालों में भाई दिनकर चन्द, गृजेश चन्द, मंडल अध्यक्ष संतोष चन्द, मनोज चन्द, अवनीश चन्द, आकाश, हरिकेश चन्द कौशिक, मुराली मौर्य, जवाहर लाल जायसवाल, सतेंद्र चन्द, अजय चन्द आदि शामिल रहे।
10 of 21
कुसमावती
- फोटो : अमर उजाला।
गोला: रोजगार सेवक की पत्नी का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय
गोला से भाजपा समर्थित प्रत्याशी व रोजगार सेवक उमाकांत की पत्नी कुसमावती का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। कुसमावती ने ही अकेले दो सेट में पर्चा खरीदा था और नामांकन भी सिर्फ उन्होंने ही किया। उनके नामांकन के समय महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रणविजय चन्द, देवेंद्र चन्द आदि मौजूद रहे।
11 of 21
पूजा सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
बेलघाट: भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने-सामने
बेलघाट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहां बृहस्पतिवार को सिर्फ दो ही नामांकन हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूजा सिंह पत्नी सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक व सपा समर्थित प्रत्याशी शकुंतला देवी ने नामांकन किया। दोनों के समर्थकों के बीच वहां मारपीट भी हुई। भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर सपा प्रत्याशी का साथ देने का आरोप लगाते हुए थाने पर धरना-प्रदर्शन भी किया। बाद में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अस्मिता चन्द ने वहां पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से फोन पर संवाद कर इस आश्वासन के साथ धरना समाप्त कराया कि दोषी अफसरों पर कार्रवाई होगी।
12 of 21
सुनीता सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
भरोहिया: सुनीता का निर्विरोध पहला ब्लॉक प्रमुख बनना तय
भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता सिंह पत्नी संजय सिंह का पहली बार ब्लॉक बने भरोहिया का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। 40 गांव और 57 क्षेत्र पंचायत वार्ड वाले इस ब्लॉक के वार्ड नंबर नौ से सुनीता निर्विरोध बीडीसी सदस्य भी चुनी गईं थी। भरोहिया से ब्लॉक प्रमुख के लिए कुल आठ पर्चे लिए गए थे, मगर नामांकन सिर्फ सुनीता ने ही किया। नामांकन के समय कैंपियरगंज विधायक फतेहबहादुर सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, राकेश चौधरी, बमभोले शाही, रणजीत सिंह पिंटू, विपिन सिंह, बलवंत यादव, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
13 of 21
अश्विनी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला।
कैंपियरगंज : अबीर-गुलाल लगाकर अश्विनी को दी बधाई
कैंपियरगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अश्विनी जायसवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। भाजपा समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यालय पर ओमप्रकाश जायसवाल, शमशेर सिंह, जनार्दन यादव, डोरा सिंह , बंटी पाण्डेय, सुनील गुप्ता, धीरज त्रिपाठी, अभिषेक दूबे ,गणेण निषाद, धीरज पाण्डेय, ननकू सिंह, राजेन्द्र सहानी, गणेश तिवारी आदि ने अश्विनी को शुभकामनाएं दी।
14 of 21
सुमन यादव
- फोटो : अमर उजाला।
ब्रह्मपुर: पसरा रहा सन्नाटा, सिर्फ एक नामांकन हुआ
ब्रम्हपुर से भाजपा प्रत्याशी सुमन यादव पत्नी मानवेंद्र यादव का ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। यहां से सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया। एआरओ चंद्रशेखर ने बताया कि सिर्फ सुमन यादव की ही तरफ से एक मात्र नामांकन हुआ।
15 of 21
शशि प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
पाली : भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे का निर्विरोध निर्वाचन तय
पाली ब्लॉक में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के पुत्र शशि प्रताप सिंह ने ही प्रमुख पद के लिए पर्चा दाखिल किया। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहां से छह लोगों ने पर्चा खरीदा था। नामांकन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, विधायक शीतल पांडेय, प्रभाकर दुबे, रंगनाथ पांडेय, डॉ. आरडी सिंह, संजय शुक्ला, रामप्रताप सिंह, कुँवर सिंह आदि मौजूद रहे।
16 of 21
वंदना सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
चरगांवा : पर्चा फाड़ा गया, ईट-पत्थर बरसे, वंदना का निर्विरोध निर्वाचन तय
चरगांवा विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह ने ही नामांकन किया। आरोप है कि उनके बाद जब अन्य दो प्रत्याशी भी पर्चा दाखिल करने पहुंचे तो ब्लॉक गेट पर भाजपा प्रत्याशी के सैकड़ों समर्थकों ने ईंट -पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। चरगांवा ब्लॉक गेट से लेकर करीमनगर तक लोगों ने डरकर दुकानें बंद कर दी। ईंट- पत्थर चलने की वजह से अन्य प्रत्याशी ब्लॉक परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए और बिना पर्चा दाखिल किए वापस चले गए।
17 of 21
बृजेश यादव
- फोटो : अमर उजाला।
जंगल कौड़िया: ब्रजेश तीसरी बार बनेंगे ब्लॉक प्रमुख
विकास खंड जंगल कौड़िया से सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव के नामांकन करने से उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वह इससे पहले भी दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। कैम्पियरगंज के विधायक फतेहबहादुर सिंह, रमाकांत निषाद ,गोरख सिंह, अभय यादव, मुक्तेश्वर नाथ यादव, मनीष सिंह, हनुमान यादव, उपेन्द्र यादव, शैलेश यादव, उमेश निषाद, जितेन्द्र यादव, रामचन्द्र गजानंद यादव, टाइगर यादव, देशदीपक यादव आदि ने उन्हें बधाई दी।
18 of 21
शशिकला यादव
- फोटो : अमर उजाला।
सरदारनगर: दूसरी बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनेंगी शशिकला
सरदारनगर से ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अकेले नामांकन करने की वजह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शशिकला यादव पत्नी मनोज यादव का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वह सरदारनगर से लगातार दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख बनने जा रहीं हैं। रसूलपुर के वार्ड नंबर 2 से निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित हुईं शशिकला ने बृहस्पतिवार को अपने प्रस्तावकों शीला यादव, हीरा यादव, प्रमिला व नीतू यादव के साथ दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। शशिकला पिछली बार सपा प्रत्याशी के रूप में 2017 में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गई थीं।
19 of 21
नीता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
कौड़ीराम: भाजपा विधायक की पत्नी का पर्चा प्रस्तावक ने जमा किया
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी नीता सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। उनके अलावा किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया। नीता सिंह का पर्चा भी उनके प्रस्तावक रामदरश ने जमा किया।
20 of 21
जनार्दन जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला।
पिपराइच: जनार्दन को मिला त्याग का फल
पिपराइच ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन जायसवाल का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहां नौ पर्चे खरीदे गए थे, मगर नामांकन सिर्फ जर्नादन ने ही किया। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले बार के त्याग का फल मिला है। 2006 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी जनार्दन जायसवाल ने दावेदारी की थी, मगर अंत में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ की तरफ से हरी झंडी नहीं मिलने की वजह से वह बैठ गए। माना जा रहा है कि यही वजह रही कि भाजपा ने उन्हें इस बार प्रत्याशी घोषित किया ।
बांसगांव : भाजपा प्रत्याशी के विरोध में नहीं खड़ा हुआ कोई
बांसगांव से ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी लालमती के विरोध में कोई भी आगे नहीं आया। सिर्फ लालमती ने ही नामांकन किया जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।