गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में ब्लॉक प्रमुख की 99 सीटों पर गुरुवार को नामांकन हुआ। इस दौरान गोरखपुर और बस्ती में कुछ स्थानों पर लाठीचार्ज, पथराव, मारपीट व फायरिंग हुई। नामांकन और पर्चों की जांच के बाद 32 स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसमें 30 भाजपा, एक सीट सपा और एक सीट निर्दल को जाना पक्का है। शुक्रवार यानी आज नाम वापसी और 10 जुलाई को मतदान है।
गोरखपुर
जिले में ब्लॉक प्रमुख की 20 सीटें हैं। इनमें से 14 में भाजपा की निर्विरोध जीत तय है। शुक्रवार यानी आज नाम वापसी के साथ ही जीत का प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। खोराबार में भी निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव प्रसाद जायसवाल के अलावा एक महिला ने नामांकन दाखिल किया है। महिला भाजपा समर्थित बताई जा रही है। ऐसा हुआ तो 15 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। फिलहाल बेलघाट, उरुवा, सहजनवां, खजनी, खोराबार और बड़हलगंज में एक से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गोरखपुर में नामांकन के दौरान चरगांवा, खोराबार और बेलघाट में जमकर बवाल हुआ है। पुलिस पर पथराव किया गया। खोराबार में पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो सपाई भिड़ गए। पुलिस पर पथराव कर दिया। चरगांवा में भाजपा नेता रणविजय सिंह मुन्ना के साथ मारपीट की गई। पथराव में रणविजय की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बेलघाट में भी जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
2 of 7
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती
जिले में ब्लॉक प्रमुख की कुल 14 सीटें हैं। 11 ब्लॉक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। ये सभी भाजपा के हैं। परशुरामपुर से भाजपा उम्मीदवार शांति देवी, कुदरहा से अनिल दुबे, हर्रैया से विकास निषाद, रामनगर से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, विक्र्तमजोत से हर्रैया विधायक अजय सिंह के भाई केके सिंह, बस्ती सदर से राकेश श्रीवास्तव, कप्तानगंज से मिथिलेश निषाद, सल्टौवा में गीता देवी, सांऊघाट से अभिषेक कुमार ने ही पर्चा दाखिल किया है। इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बनकटी में एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने से मेवाती देवी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बहादुरपुर ब्लॉक में भी एक दावेदार का पर्चा खारिज हो गया। यहां से रामकुमार का निर्विरोध चुना जाना तय है। जिले के दुबौलिया, गौर, बनकटी और रामनगर में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दुबौलिया में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, इसमें पुलिस की भी एक गाड़ी शामिल है। बनकटी में ब्लॉक कर्मी बनकर घुसे एक शख्स ने निर्दल प्रत्याशी संजू देवी का एक पर्चा फाड़ दिया। हालांकि उन्होंने दूसरा सेट दाखिल कर दिया। पर्चा फाड़ने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर
जिले में ब्लॉक प्रमुख की नौ सीटें हैं। मेंहदावल ब्लॉक में भाजपा की पुष्पा तिवारी का निर्विरोध चुना जाना तय है। सेमरियावां, बेलहर, हैंसर, पौली, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली और सांथा में एक से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के दौरान सेमरियावां भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। बेलहर में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओ के बीच भिंडत हो गई। यहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया।
4 of 7
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन स्थल पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज
जिले में ब्लॉक प्रमुख की 12 सीटें हैं। चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इनमें तीन पर भाजपा और एक ब्लाक में निर्दल प्रत्याशी की जीत पक्की है। पनियरा से भाजपा के वेद शुक्ला, सिसवा से भाजपा के कोदई, फरेंदा से सपा की मनीषा और परतावल से भाजपा के आनंद शंकर वर्मा के अलावा किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। नामांकन के दौरान सदर ब्लॉक और घुघली में हंगामा हुआ, जबकि परतावल में प्रस्तावक नहीं मिलने की वजह से निर्दलीय नवीन त्रिपाठी पर्चा दाखिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
5 of 7
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया
जिले में ब्लॉक प्रमुख की 16 सीटें हैं। पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव तय है। इसमें कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की बहू अनीता, रामपुर कारखाना से ऊषा देवी, तरकुलवा से रामअशीष गुप्ता और रुद्रपुर से ऊषा पासवान शामिल हैं। नामांकन के दौरान सलेमपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हुई, जबकि भागलपुर में सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ने, लार में गाड़ी रोकने की घटना हुई।
विज्ञापन
6 of 7
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर
जिले में ब्लॉक प्रमुख की 14 सीटें हैं। सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। सुकरौली, मोतीचक, तमकुही, सेवरही, कप्तानगंज, फाजिलनगर और हाटा ब्लॉक में एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन किया है। इसके अलावा दुदही में 2, नेबुआ नौरंगिया में 4, कसया में 3, पडरौना में 2, रामकोला में 2, विशुनपुरा में 3 और खड्डा में 2 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन के दौरान तैनात पुलिस बल व विवाद के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर
जिले में ब्लॉक प्रमुख की 14 सीटें हैं। चार ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय है। उसमें तीन पर भाजपा और एक पर अपना दल एस की जीत पक्की है। उसका से भाजपा की ललावती चौहान, बर्डपुर से अपना दल एस विधायक चौधरी अमर सिंह की पत्नी वंदना सिंह चौधरी, मिठवल से भाजपा की निशा चौधरी ने ही पर्चा दाखिल किया है। खुनियाव ब्लॉक से भाजपा नेता हरिशंकर के भाई की पत्नी पुष्पा सिंह का पर्चा खारिज होने की वजह से भाजपा प्रत्याशी रीता दुबे का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नौगढ़, लोटन, जोगिया, शोहरतगढ़, बांसी, खेसरहा, डुमरियागंज, भनवापुर, बढ़नी, इटवा में दो या दो से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इटवा ब्लॉक में सपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पत्नी सूर्यमती पांडेय के नाम से तीन सेट पर्चा खरीदा था। नामांकन के दौरान भाजपा समर्थकों ने पांडेय पर हमला कर दिया और दो सेट पर्चा फाड़ दिया। उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। हंगामा के बीच उन्होंने एक सेट में पर्चा दाखिल किया।