यशस्वी जायसवाल को अंडर-19 विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
- फोटो : twitter
खिताबी मुकाबले में भी उन्होंने 88 रन की पारी खेली। यशस्वी ने पूरे टूर्नामेंट में चार अर्धशतक और एक शतक के साथ 400 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 133.33 और स्ट्राइक रेट 82.47 का रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 105 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए।
मुंबई क्रिकेट एकेडमी ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन के डायरेक्टर ज्वाला सिंह पुत्र स्व. तेजप्रताप सिंह के तीसरे नंबर के पुत्र हैं। बड़े भाई कृष्ण पाल सिंह किसान, दूसरे नंबर के भाई आनंद पाल सिंह परिवहन विभाग में लिगल ऑफिसर हैं। शुक्रवार को ज्वाला सिंह के तीन साल की बिटिया कायरा सिंह के मुंडन संस्कार में शिरकत कर रहे युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल पिता भुपेंद्र कुमार जायसवाल, माता कंचन, बहन गुड़िया के साथ गगहा विकास खंड स्थित करवल देवी मंदिर पहुंचे थे।