फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Update: दुकानों पर कम, शहर की सड़कों पर भीड़ ज्यादा, आज से दो दिन रहेगा सन्नाटा

Sat, 18 Jul 2020 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रोस्टर व्यवस्था लागू होने के बाद शुक्रवार को यह पहला मौका था जब तीन थाना क्षेत्रों कोतवाली, तिवारीपुर और राजघाट को छोड़ बाकी इलाकों में सभी तरह की दुकानें खुली रहीं। हालांकि गोलघर, मोहद्दीपुर, असुरन, रूस्तमपुर जैसे प्रमुख बाजारों की दुकानों पर रोज की ही तरह भीड़ थी मगर सड़कों पर चहल-पहल ज्यादा दिखी। आम दिनों की तुलना में हर तरफ दो व चार पहिया वाहन दौड़ते रहे तो ट्रैफिक चौराहों पर चिलचिलाती धूप के बीच उन्हें संभालने में ट्रैफिक पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। वहीं आज और कल संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में आज सभी तरह के कार्यालय, बाजार, मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद हैं।
विज्ञापन

2 of 7
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, सप्ताह के आखिरी दो दिनों में संपूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था लागू होने की वजह से शनिवार को जिन दुकानों के खुलने का रोस्टर था उन्हें अब शुक्रवार को दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई। ऐसे में रोस्टर के मुताबिक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के साथ ही मंगलवार, गुरूवार और शनिवार वाले रोस्टर की दुकानें भी शुक्रवार को ही खुलीं। ऐसे में सभी तरह की दुकानें-प्रतिष्ठान इस शुक्रवार एक साथ खुलने से शहर में भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी। यह तब है जबकि विकास भवन, दिवानी कचहरी, सदर तहसील और कमिश्नरी जैसे कार्यालय कोराना संक्रमित मिलने की वजह से बंद थे।

विज्ञापन

3 of 7
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
हर सड़क-चौराहों पर रहेगी कड़ी निगरानी
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निगरानी में शहर के सड़क से लेकर चौराहों तक कड़ी निगरानी है। सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

4 of 7
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी और रेलवे व एयरपोर्ट आने-जाने की ही छूट दी गई है। ऐसे लोगों के भी टिकट जांचे जाएंगे। इन दो दिनों के दौरान कोई भी बिना आकस्मिक सेवाओं के बाहर घूमता मिला तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी-गैर सरकारी विभाग बंद रहेंगे। आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की आईडी ही पास
डीएम ने बताया कि दो दिन के लॉकडाउन के लिए अलग से कोई पास नहीं जारी किया गया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनका आईडी कार्ड ही उनका पास होगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, आपूर्ति समेत जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी आईडी साथ रखकर ही ड्यूटी के लिए घरों से निकलें क्योंकि सड़क पर सभी की जांच होगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
शहर से लेकर गांवों तक फिर होगा सैनिटाइजेशन
लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान यथावत जारी रहेगा। शहर में नगर  निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग, विशेष अभियान के तहत सफाई और सैनिटाइजेशन कराएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
जागरूकता कार्यक्रम का होगा संचालन
प्रत्येक सार्वजनिक स्थल जैसे कि अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों आदि पर जिला प्रशासन व पुलिस और नगर निकायों द्वारा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें