अब गोरखपुर जंक्शन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए ट्रेनें चलने लगी हैं। बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद स्पेशल भी यात्रियों को लेकर रवाना हुई। वहीं एक जून से गोरखधाम एक्सप्रेस और एलटीटी एक्सप्रेस नियमित जा रहीं हैं। वहीं डीआरएम लखनऊ मोनिका अग्निहोत्री ने स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया।