गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
कलाकारों की प्रस्तुतियों में जीवंत हुआ देशज लोक
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर से निकली विजयादशमी शोभायात्रा का लोक कलाकारों के दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से स्वागत किया।
कलाकारों के 12 दलों ने शोभायात्रा मार्ग के अलग अलग स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियों से प्रदेश के देशज लोक को जीवंत कर दिया। मथुरा के राजेश शर्मा के ग्रुप ने मयूर नृत्य, वाराणसी के विशाल गुप्ता ग्रुप ने डमरू वादन, आजमगढ़ के मुन्ना लाल यादव ग्रुप ने धोबिया नृत्य, अयोध्या के माता प्रसाद वर्मा ग्रुप ने फरुवाही नृत्य, अयोध्या की संगमलता ग्रुप ने बधावां नृत्य, सोनभद्र के संतोष ग्रुप ने सिंहा लोक नृत्य, झांसी के इमरान खान ग्रुप ने राई लोक नृत्य, गोरखपुर के रामज्ञान ग्रुप ने फरुवाही, गोरखपुर के छेदी यादव ग्रुप ने फरुवाही, गोरखपुर के विन्ध्याचल आजाद ग्रुप ने फरुवाही, गोरखपुर के रामबचन ग्रुप ने फरुवाही और गोरखपुर की सुगम सिंह ग्रुप ने वनटांगिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।