फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी: गोरखपुर में चार संक्रमितों की मौत, 320 नए मरीज मिले

Sun, 11 Apr 2021 08:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में इस बार काफी ज्यादा है। जिले में शनिवार को रिकॉर्ड 320 नए मरीज मिले हैं। साथ ही चार मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसमें दो जिले के जबकि आजमगढ़ और एक बस्ती के निवासी की मौत हुई है। संक्रमितों में पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, नौतनवां के विधायक अमन मणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त और सरदारनगर ब्लॉक के 10 लोग शामिल हैं। इनमें चुनाव कराने आए एआरओ, ड्राइवर और सफाई कर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि नौ सितंबर को पिछले साल सर्वाधिक 420 मरीज मिले थे।   
विज्ञापन

2 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 320 मरीजों के मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 23436 पहुंच गई है। इनमें 21400 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 371 हो गया है। एक्टिव केस की स्थिति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केस का आंकड़ा 1694 तक पहुंच गया है। बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 173 नए मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो सबसे अधिक कैंट 49, शाहपुर 29, कोतवाली 26, गोरखनाथ 34, तिवारीपुर 18, रामगढ़ताल 10, राजघाट में सात मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीण थाना क्षेत्र में 143 नए मरीज मिले हैं। इनमें गोला सात, गगहा दो, पिपरौली चार, पिपराइच तीन, ब्रह्मपुर एक, जंगल कौड़िया नौ, बांसगांव दो, उरुवा, पाली, खजनी, भटहट में चार-चार, खोराबार 19, कैंपियरगंज दो, बड़हलगंज 10, सहजनवां 10 और चरगांवा में 56 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा चार मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने कहा कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

4 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala
बीआरडी में चार संक्रमितों की मौत, पोर्टल पर अपलोड नहीं
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिले के दो संक्रमितों की मौत हुई है। इसके अलावा आजमगढ़ और बस्ती के एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि इसमें से किसी का भी नाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। इसक इसकी वजह से मौत की संख्या में विभाग ने इजाफा नहीं किया है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगा टोला बशारतपुर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग, जंगल चौरी के 38 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसके अलावा बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी 40 वर्षीय महिला और आजमगढ़ जिले के टंडवा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। सभी की मौत मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है। शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
एम्स में शुरू हुआ टीकाकरण
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। अब तक 149 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर के निर्देश पर एम्स में वैक्सीनेशन की शुरुआत छह अप्रैल को हुई है। यहां 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। यह टीकाकरण सप्ताह के सभी दिनों में हो रहा है। यह जानकारी एम्स प्रशासन ने दी है। रविवार को भी एम्स में टीका लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें